फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Now patients will not have to go to Panchkula, MRI will be done in the district hospital.

Kurukshetra News: अब मरीजों को नहीं जाना पड़ेगा पंचकूला, जिला अस्पताल में होगी एमआरआई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 03 Oct 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
Now patients will not have to go to Panchkula, MRI will be done in the district hospital.
कुरुक्षेत्र। एमआरआई के लिए सेटअप लगाते कर्मचारी। संवाद
कुरुक्षेत्र। मरीजों को अब एमआरआई के लिए पंचकूला तक की दूरी नहीं नापनी पड़ेगी। उन्हें जिला अस्पताल में ही यह सुविधा मिल सकेगी। निजी अस्पतालों के मुकाबले आधे दामों पर ही एमआरआई होगी। निजी संस्था के योगदान से पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) के तहत अब मरीजों की एमआरआई होगी। अस्पताल के सीटी स्कैन केंद्र में एमआरआई का सेटअप लगाया गया है। इस माह के अंत तक अस्पताल में एमआरआई होनी शुरू हो जाएगी। जिला अस्पताल में फिलहाल मरीजों को एक्स-रे, अल्ट्रासाउंड व सीटी स्कैन की विभिन्न जांचों की सुविधा मिल रही है।
विज्ञापन

क्या होती है एमआरआई
एमआरआई एक आधुनिक चिकित्सा तकनीक है, जो शरीर के विभिन्न अंगों का सही से परीक्षण करती है। इसके माध्यम से मस्तिष्क, रीढ़ की हड्डी, जोड़ों, पेट, स्तन, रक्त वाहिकाएं और हृदय के अत्यधिक स्पष्ट चित्र प्राप्त होते हैं।
विज्ञापन

एलएनजेपी अस्पताल की ओपीडी में रोजाना 1700 से 1800 मरीज ओपीडी में इलाज कराने पहुंचते हैं। इन मरीजों में से कई को चिकित्सक एमआरआई कराने की सलाह देते हैं लेकिन अस्पताल में सुविधा न होने के कारण मरीजों को निजी अस्पतालों में जाकर एमआरआई करानी पड़ती है। जिला अस्पताल से सप्ताह में दो दिन पंचकूला पीजीआई में मरीजों की एमआरआई भी कराई जा रही है लेकिन पीजीआई में मरीजों को लंबी तारीख मिलती है। इस वजह से मरीज निजी अस्पताल में ही इलाज कराना उचित समझते हैं।

कुरुक्षेत्र। एमआरआई के लिए सेटअप लगाते कर्मचारी। संवाद

कुरुक्षेत्र। एमआरआई के लिए सेटअप लगाते कर्मचारी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed