{"_id":"6547ed30c22ea59c4b026e94","slug":"now-gita-olympiad-will-be-held-on-the-lines-of-science-and-math-the-essence-of-gita-will-reach-the-country-and-the-world-kurukshetra-news-c-45-1-kur1002-8141-2023-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: अब साइंस, मैथ की तर्ज पर होगा गीता ओलंपियाड, देश-दुनिया तक पहुंचेगा गीता का मर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: अब साइंस, मैथ की तर्ज पर होगा गीता ओलंपियाड, देश-दुनिया तक पहुंचेगा गीता का मर्म
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। देशभर में होने वाले साइंस व मैथ ओलंपियाड की तर्ज पर अब इंटरनेशनल गीता ओलंपियाड भी होगा, जिसमें युवा वर्ग से लेकर 17 से 25 वर्ष का कोई भी छात्र भाग ले सकेगा। पहले ऑनलाइन कक्षाएं होगी, जिसके बाद परीक्षा का आयोजन होगा। इसमें सफल रहने पर न केवल अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव जैसे बड़े आयोजन के दौरान सम्मानित किया जाएगा बल्कि प्रमाणपत्र भी मिलेगा। गीता का मर्म देश-दुनिया तक पहुंचाने के लिए यह बीड़ा इस्कॉन ने उठाया है, जिसे कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय एवं कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के सहयोग से अंजाम तक पहुंचाया जाएगा।
राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने 20 अक्तूबर को इस्कॉन के श्रीकृष्ण अर्जुन मंदिर में आयोजित समारोह के दौरान गीता के संदेश को दुनिया के हर कोने में पहुंचाने के लिए इस्कॉन को यह रूपरेखा दी थी। फिलहाल इसे ट्रायल के तौर पर शुरू किया गया है, जिसके लिए 25 अक्तूबर को ही ऑनलाइन निशुल्क पंजीकरण शुरू किए गए। अभी तक करीब 10 दिन के दौरान ही 10 हजार लोगों ने अपना पंजीकरण कराया है। उम्मीद जताई जा रही है कि इससे लाखों लोग जुड़ेंगे।
इस्कॉन के गीता विशेषज्ञ देंगे ऑनलाइन व्याख्यान
इस्कॉन की ओर से ओलंपियाड के लिए विशेष रूपरेखा तैयार की गई है। पोर्टल के जरिए पंजीकरण होने वाले लोगों को इस्कॉन के ही गीता विशेषज्ञ हर मर्म से अवगत कराएंगे जिसके साथ ही उन्हें गीता के सार से अवगत कराया जाएगा। ये व्याख्यान ऑनलाइन ही होंगे, जिसके लिए ऐप जारी किया जाएगा। ऑनलाइन ही परीक्षा ली जाएगी। माना जा रहा है कि यह पायलट कार्यक्रम सिरे चढ़ने पर इस्कॉन की ओर से ऑफलाइन कक्षाएं भी शुरू की जाएंगी। इनमें कोई भी पंजीकृत व्यक्ति शामिल हो सकेगा। बता दें कि इस्कॉन की ओर से कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय व एनआईटी कुरुक्षेत्र के साथ भी गीता पर कोर्स कराने को लेकर हाल ही में एमओयू हुआ है। इसके तहत इन दोनों संस्थानों के छात्रों की गीता पर पढ़ाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने ओलंपियाड पुस्तिका को सराहा
हाल ही में इस्कॉन की ओर से तैयार की गई ओलंपियाड पुस्तिका को भी राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने जमकर सराहा है। उन्होंने इस ओलंपियाड को लेकर संस्था से संबंधित संतों व अन्य लोगों से विस्तार से चर्चा भी की। उन्होंने कहा कि इससे देश-विदेश में गीता का सार पहुंचेगा और लोगों को अपने जीवन की भी समझ हो सकेगी। गीता में ही जीवन का पूरा सार निहित है और वर्तमान में इस संदेश का हर व्यक्ति के जीवन में बड़ा महत्व है।
10 दिसंबर को होगा गीता ओलंपियाड : प्रेम सिंधू
गीता ओलंपियाड के नोडल अधिकारी बने प्रेम सिंधू का कहना है कि इसके लिए 15 नवंबर तक पंजीकरण करवाना होगा जबकि 10 दिसंबर को यह परीक्षा होगी। अभी तक 10 हजार पंजीकरण हो चुके हैं। संवाद