{"_id":"6664f5050a75a135390c8064","slug":"now-development-work-will-gain-momentum-in-ladwa-kurukshetra-news-c-45-1-kur1001-119288-2024-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: अब लाडवा में विकास कार्य पकड़ेंगे रफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: अब लाडवा में विकास कार्य पकड़ेंगे रफ्तार
Sun, 09 Jun 2024 05:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
Updated Sun, 09 Jun 2024 05:49 AM IST
विज्ञापन
लाडवा। आचार संहिता खत्म होने के गाद अब शहर में विकास कार्य अब रफ्तार पकड़ेंगे। नगर पालिका ने हाउस की बैठक में 20 करोड़ रुपये के विकास कार्यों पर मुहर लगाई है। नपा प्रधान साक्षी खुराना की अध्यक्षता में हुई बैठक में अधिकारियों और 13 पार्षदों के साथ विभिन्न विकास कार्यों को मंजूरी दी गई।
आचार संहिता हटने के बाद नगर निगम पार्षदों और अधिकारियों की यह पहली बैठक हुई। इससे पहले 28 फरवरी 2024 को छठी बैठक हुई थी, जिसमें करोड़ों रुपये के विकास कार्यों को मंजूरी दी गई थी। नगर पालिका प्रधान साक्षी खुराना ने बताया कि बैठक में सभी पार्षदों की सहमति से करीब 20 करोड़ रुपये के विकास कार्यों को मंजूरी दी गई। नगर पालिका सचिव सुरेंद्र मलिक, प्रवेश कौशिक, देवेंद्र कुमार, लेखाकार वार्ड एक से शेर सिंह, वार्ड दो से रोहित कुमार, वार्ड तीन से स्वाति चोपड़ा, वार्ड चार से हरजिंदर कौर, वार्ड पांच से कौशल्या खुराना, स्मृति खुराना, वार्ड सात से धर्मपाल सैनी, वार्ड आठ से रविंदर सिंह, वार्ड नौ से अमित खुराना, वार्ड 10 से मधु सैनी, वार्ड 12 से गुरमीत कौर, वार्ड 14 से ललितेश शर्मा और रूबी रानी आदि ने भाग लिया।
बॉक्स
शहर में बढ़ रहे बंदरों के आतंक का मुद्दा भी उठा बैठक में
बैठक में बंदरों के आतंक का मुद्दा भी उठाया गया। वार्ड 14 से पार्षद ललितेश शर्मा ने कहा कि शहर से बंदरों द्वारा शहर वासियों को घायल करने की घटनाएं सामने आ रही है। तीन-चार दिन पहले भी महावीर कॉलोनी में रशीद नामक एक व्यक्ति को बंदरों ने काट कर घायल कर दिया था। इसी बात को लेकर बैठक में बंदरों को पकड़ने के लिए टेंडर निकालने की भी बात हुई। वार्ड नंबर एक से लेकर वार्ड 15 तक हर जगह बंदरों को पकड़ने का काम किया जाएगा।
विज्ञापन
बॉक्स
सरकार द्वारा वैध की गई छह कालोनियां होगी चकाचक
मार्च माह में सरकार द्वारा छह कॉलोनियों को वैध घोषित किया गया था। उन सभी कॉलोनीयों में सड़कें आदि बनाने का काम किया जाएगा। सभी कॉलोनियों में सड़कें बनाने का काम छह करोड़ 28 लाख रुपये की लागत से किया जाएगा, जिससे कॉलोनी चकाचक हो जाएगी। न्यू प्रेम विहार एक्सटेंशन कॉलोनी,शर्मा कॉलोनी, एकता कॉलोनी, न्यू कृष्णा कॉलोनी आदि में किया जाएगा।
बॉक्स
कांग्रेस पार्षद देवेंद्र मान ने की पार्क बनाने की मांग
एकमात्र कांग्रेस पार्षद देवेंद्र मान ने हिनोरी रोड स्थित वीआईपी टू के सामने पार्क बनाने की मांग की। उन्होंने कहा कि पार्क को मंजूरी मिलने तथा ग्रांट पारित होने के बावजूद भी पार्क का निर्माण नहीं हो पा रहा है। जिससे शहर वासियों खासकर विकास नगर सहित हिनोरी रोड पर लगने वाले दर्जनों गांव के लोगों में भारी रोष है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस विधायक मेवा सिंह ने भी विधानसभा में इस मुद्दे को जोर-जोर से उठाया था।