फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Now Chunari campaign launched to stop dengue larvae

Kurukshetra News: अब डेंगू का लारवा थामने के लिए चलाया चुनरी अभियान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 22 Nov 2024 02:52 AM IST
विज्ञापन
Now Chunari campaign launched to stop dengue larvae
कुरुक्षेत्र। पानी की टंकी चुन्नी लगाते स्वस्थ्यकर्मी।
कुरुक्षेत्र। जिला स्वास्थ्य विभाग ने डेंगू के लारवा की रोकथाम के लिए चुनरी अभियान चलाया है। इसके तहत विभाग की टीमें घर-घर जाकर पानी की टंकी में लारवा की जांच करेंगी। वीरवार को पांच और नए मामले मिलने डेंगू का आंकड़ा 257 तक पहुंच गया। दरअसल, अब ठंड बढ़ने से डेंगू का मच्छर साफ पानी की तलाश करेगा। पानी की टंकी में उनके लारवा को बढ़ने के लिए उपयुक्त तापमान मिलेगा। इसलिए ऊपर से खुली पानी टंकी मच्छरों का ठिकाना बनेगी, जिसमें वे अपने अंडे देंगे। उधर, वीरवार काे टीम ने देवीदासपुरा, वार्ड-12, लक्ष्मण कॉलोनी, दुखभंजन कॉलोनी, कुबेर कॉलोनी, राजपूत कॉलोनी और विष्णु कॉलोनी में डेंगू संदिग्ध 91 लोगों के सैंपल एकत्रित कर जांच के लिए भेज दिए।
विज्ञापन

वहीं, इसके एक दिन पहले लिए गए डेंगू संदिग्ध 39 लोगों के सैंपल की जांच में पांच मरीज डेंगू पॉजिटिव पाए गए। अब तक विभाग कुल 3,087 डेंगू संदिग्धों के सैंपल की जांच कर चुका है। इसके अलावा विभाग वीरवार को 10,251 समेत कुल 14,18,116 घर की जांच कर चुका है। इसमें विभाग ने कुल 2,069 जगह से डेंगू के लारवा को नष्ट किया। पानी के 64,523 समेत कुल 51,32,278 कंटेनरों की जांच में 2,135 जगहों से लारवा को बरामद किया साथ ही दूसरी बार लारवा मिलने पर विभाग ने 1,224 लोगाें को नोटिस दिए हैं।
विज्ञापन




वर्ष के अंत तक जारी रहेगा अभियान : डॉ. प्रदीप कुमार
जिला मलेरिया एवं सर्वेक्षण अधिकारी डॉ. प्रदीप कुमार ने बताया कि अब तक कुल 257 पॉजिटिव में से 249 मरीज ठीक हो चुके हैं। अभी आठ मरीज सक्रिय हैं, जिनमें से पांच को अस्पताल तो अन्य का घर पर उपचार दिया जा रहा है। विभाग का अभियान साल के अंत तक जारी रहेगा। इस अभियान में चुनरी अभियान को शामिल किया गया है ताकि लारवा को पनपने का मौका न मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed