फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Now 72 feet tall statue of Bhima will become the identity of Dharmanagari

कुरुक्षेत्र: अब 72 फीट ऊंची भीम की प्रतिमा बनेगी धर्मनगरी की पहचान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 18 Feb 2023 07:05 PM IST
विज्ञापन
Now 72 feet tall statue of Bhima will become the identity of Dharmanagari

विज्ञापन
अंग्रेज सिंह
कुरुक्षेत्र। श्रीकृष्ण के विराट स्वरूप के बाद अब महाभारत एवं गीता की धरती पर भीम की 72 फीट ऊंची प्रतिमा धर्मनगरी की पहचान बनेगी। ब्लैक ग्रेनाइट से 200 टन से ज्यादा वजनी यह प्रतिमा गीता जन्म स्थली ज्योतिसर तीर्थ के समक्ष ही श्री गीता भीमा धाम में स्थापित होगी, जिसे तामिलनाडु के मूर्तिकार मूर्त रूप दे रहे हैं। इसकी स्थापना के लिए 40 फीट ऊंचा आधार बनाया जाएगा, जिसके निर्माण का काम निजी कंपनी को सौंपा गया है। प्रतिमा के चारों ओर भीम के जीवन चरित्र को भी दर्शाया जाएगा।

श्री गीता भीमा धाम के प्रबंधक विपिन बताते हैं कि यह प्रतिमा बेहद खास होगी। यह धाम में आने पर श्रद्धालुओं को विशेष अनुभूति कराएगी। धाम के परिसर की दीवारों पर गीता के हर श्लोक को विवरण के साथ उकेरा जाएगा। पिलर पर 32 प्रकार के नरसिंह भगवान दर्शाए जाएंगे। हर अवतार से श्रद्धालुओं को संदेश मिलेगा। धाम में बने विद्याशाला में जहां वेद सिखाया जाएगा, वहीं आयुर्वेदिक सेंटर भी बनाया जाएगा, जिसमें दक्षिण भारत के चिकित्सक आयुर्वेदिक उपचार देंगे। यहीं नहीं यात्री निवास भी होगा तो एक रेस्तरां भी बनाया जाएगा। उम्मीद जताई जा रही है कि प्रोजेक्ट अगले तीन साल में पूरा हो जाएगा।विदित हो कि ज्योतिसर में ही श्री गीता धाम बनाया जा रहा है। यहीं पर भीम की यह प्रतिमा स्थापित होगी। इससे पहले ज्योतिसर तीर्थ पर केडीबी की ओर से श्रीकृष्ण का 50 फीट ऊंची विराट प्रतिमा स्थापित की गई है।
विज्ञापन

संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed