{"_id":"5f9081b68ebc3e9bf96c5469","slug":"nothing-will-be-tolerated-in-the-purchase-of-paddy-and-maize-kailash-bhagat-kurukshetra-news-knl48346269","type":"story","status":"publish","title_hn":"धान व मक्का की खरीद में किसी भी प्रकार की कोताही नहीं होगी सहन :कैलाश भगत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धान व मक्का की खरीद में किसी भी प्रकार की कोताही नहीं होगी सहन :कैलाश भगत
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र।सिंचाई विभाग के विश्रामगृह में आढ़तियों की बैठक को संबोधित करते हैफेड के चेयरमैन क?
- फोटो : Kurukshetra
हैफेड के नवनियुक्त चेयरमैन कैलाश भगत ने कहा कि इस सीजन में हैफेड ने प्रदेश भर में 13 लाख मीट्रिक टन धान की खरीद की है। इसमें 80 प्रतिशत उठान का कार्य भी हो चुका है। हैफेड एजेेंसी भुगतान भी लगातार कर रही है। वे बुधवार को पिहोवा अनाज मंडी का दौरा करके पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। इससे पूर्व उन्होंने मंडी में धान की फसल की नमी और तुलाई की जांच की तथा आढ़ती और किसानों से बातचीत की। इस दौरान आढ़तियों ने उनके सामले भुगतान न होने की समस्या रखी। जिस पर चेयरमैन ने बताया कि पिहोवा करीब 108 करोड़ रुपये का भुगतान किया जाना है। इसमें से 20 करोड़ रुपये आढ़तियों व किसानों के खाते में सीधे जमा करवाए जा चुके है।
बकाया राशि का भुगतान भी आगामी 5 से 7 दिनों तक हो जाएगा। इस दौरान मक्का की फसल बेचने आए किसानों ने हैफेड चेयरमैन के समक्ष अपनी समस्या रखते हुए कहा कि उन्होंने सरकार की मेरा पानी मेरी विरासत योजना के तहत मक्का की फसल लगाई थी। इसमें प्रति एकड़ 25 से 30 क्विंटल की पैदावार हुई है लेकिन सरकार द्वारा एक एकड़ से 10 क्विंटल ही मक्के की खरीद का जो नियम बनाया है। इसके चलते किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। चेयरमैन ने किसानों को आश्वासन देते हुए कहा कि इस समस्या को हल करवाने के लिए शीघ्र ही उचित कदम उठाएं जाएंगे। सीएम मनोहर लाल से भेंटवार्ता करके किसानों की इस समस्या का हल निकाला जाएगा। इस मौके पर सीजेएम हैफेड आरपी साहनी ने कहा कि हैफेड द्वारा धान की खरीद के साथ-साथ मक्का की खरीद की जा रही है, जिस बारे में संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं कि वे उपरोक्त फसलों की खरीद के मामले में किसी भी प्रकार की कोताही न बरतें।
इस मौके पर हैफेड डीएम शीशपाल गौरी, सचिव मार्केट कमेटी चंद्र सिंह, नेता युधिष्ठिर बहल, प्रेमपाल पुरी, विशाल चावला, शिवचरण बहल, कृष्ण ग्रोवर, प्रेम सिंह, मदन धवन, नंदलाल सिंगला, मान सिंह, शुभम पुरी, गुरदेव सिंह, राजकुमार, सतीश सैनी, नरेंद्र पुरी, रविंद्रपाल सिंह वडै़च सहित आढ़ती, व्यापारी और किसान मौजूद रहे।