फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   No need to go to Delhi-Chandigarh, now joint replacement facility will be available in the district hospital

Kurukshetra News: दिल्ली-चंडीगढ़ जाने की जरूरत खत्म, अब जिला अस्पताल में मिलेगी ज्वाइंट रिप्लेसमेंट की सुविधा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 05 Jun 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
No need to go to Delhi-Chandigarh, now joint replacement facility will be available in the district hospital
कुरुक्षेत्र। ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉ. गुंजन। संवाद
कुरुक्षेत्र। लोकनायक जयप्रकाश जिला नागरिक अस्पताल ने स्वास्थ्य सेवाओं में को बढ़ाते हुए ज्वाइंट रिप्लेसमेंट की सुविधा शुरू की है। अब घुटने और कंधे बदलवाने के लिए मरीजों को दिल्ली या चंडीगढ़ जैसे महानगरों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। अस्पताल में घुटने और कंधे बदलने की अत्याधुनिक सर्जरी सुविधा शुरू हो गई है, जिसका पहला सफल ऑपरेशन गामड़ी जाटान निवासी अमर सिंह का घुटना बदलकर किया गया। इस उपलब्धि का श्रेय ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉ. गुंजन को जाता है।
विज्ञापन

डॉ. गुंजन ने बताया कि अमर सिंह लंबे समय से घुटने के दर्द से पीड़ित थे। उनकी स्थिति इतनी गंभीर थी कि सामान्य गतिविधियां भी मुश्किल हो रही थीं। क्योंकि उनके दोनों घुटने खत्म हो चुके थे। जिला अस्पताल में उपलब्ध आधुनिक उपकरणों और प्रशिक्षित चिकित्सा स्टाफ की मदद से उनका घुटना सफलतापूर्वक बदला गया। ऑपरेशन के बाद अमर सिंह की हालत स्थिर है और वे अपने पांव पर सामान्य क्रियाओं को कर रहें हैं। जल्द ही वह अस्पताल से छुट्टी लेकर सामान्य जीवन जी सकेंगे।
विज्ञापन

जिला सिविल सर्जन डॉ. सुखबीर ने बताया कि यह सुविधा शुरू होने से स्थानीय मरीजों को किफायती और गुणवत्तापूर्ण इलाज मिलेगा। पहले मरीजों को बड़े शहरों में महंगे इलाज के लिए जाना पड़ता था, जिससे समय और धन दोनों की बर्बादी होती थी। अब जिला अस्पताल में यह सुविधा न केवल सुलभ है, बल्कि सरकारी दरों पर उपलब्ध है। इसके साथ आयुष्मान कार्ड धारकों का इलाज बिल्कुल मुफ्त किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल प्रशासन ने बताया कि घुटने और कंधे की सर्जरी के लिए विशेष ऑपरेशन थिएटर और प्रशिक्षित स्टाफ तैयार किया गया है। यह पहल खासकर बुजुर्ग मरीजों और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए वरदान साबित होगी। डॉ. गुंजन ने कहा कि भविष्य में और अधिक जटिल ऑर्थोपेडिक सर्जरी करने की योजना है।



अमर सिंह की राहत भरी कहानी, डॉ. गुंजन का जताया आभार
गामड़ी जाटान निवासी अमर सिंह के चेहरे पर घुटने के सफल ऑपरेशन के बाद बिना दर्द चल पाने की खुशी साफ झलक रही थी। सर्जरी के बाद ऑपरेशन थिएटर से चलकर बाहर आए अमर सिंह ने डॉ. गुंजन का आभार जताते हुए बताया कि वे वर्षों से घुटने के दर्द से जूझ रहे थे। कई जगह इलाज कराया, लेकिन कहीं लागत अधिक थी तो कहीं चिकित्सकों पर भरोसा नहीं हुआ। अमर उजाला में डॉ. गुंजन के बारे में पढ़कर और स्थानीय लोगों से उनकी विशेषज्ञता की जानकारी मिलने पर उनमें विश्वास जगा। डॉ. गुंजन से मिलने के बाद उन्होंने सर्जरी का निर्णय लिया। ऑपरेशन की तारीख तय कर इलाज कराया और अब वे स्वस्थ महसूस कर रहे हैं।

कुरुक्षेत्र। ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉ. गुंजन। संवाद

कुरुक्षेत्र। ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉ. गुंजन। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed