{"_id":"6726b81b3c4270ee3d0b0904","slug":"nit-kurukshetras-convocation-ceremony-on-16th-november-preparations-in-full-swing-kurukshetra-news-c-45-1-knl1024-126369-2024-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: एनआईटी कुरुक्षेत्र का दीक्षांत समारोह 16 नवंबर को, तैयारी जोरों पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: एनआईटी कुरुक्षेत्र का दीक्षांत समारोह 16 नवंबर को, तैयारी जोरों पर
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। एनआईटी कुरुक्षेत्र का अकादमिक भवन। संवाद
कुरुक्षेत्र। राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) कुरुक्षेत्र में 16 नवंबर को 19वां दीक्षांत समारोह का आयोजन किया जाएगा, जिसमें बीटेक, एमटेक और पीएचडी के 2021-22, 2022-23 और 2023-24 सत्र के करीब तीन हजार विद्यार्थियों को डिग्रियां प्रदान की जांएगी। समारोह को लेकर एनआईटी प्रशासन द्वारा तैयारियां जोरों पर की जा रही हैं। बैठक कर सभी कर्मचारियों और अधिकारियों को सत्र के मुताबिक विद्यार्थियों को डिग्रियां वितरित करने की जिम्मेदारियां सौंप दी गई हैं।
मुख्यातिथि राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय और विशिष्ट अतिथि भारतीय रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) के पूर्व चेयरमैन और रक्षा मंत्रालय के पूर्व वैज्ञानिक सलाहकार डॉ. सतीश रेड्डी के हाथों डिग्रियां मिलेंगी। समारोह में वितरित की जाने वाली बीटेक और एमटेक पाठ्यक्रमों के टॉपर्स की सूची जारी कर दी गई है। एनआईटी की वेबसाइट पर जारी की गई सूची के मुताबिक 2020 बैच के सिविल इंजीनियरिंग के टॉपर सत्विक वर्मा, कंप्यूटर इंजीनियरिंग से शुभम, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग से अरिहंत लांबा, इलेक्ट्रॉनिक्स और कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग से अरीना सहित अन्य विभागों के टॉपर्स विद्यार्थियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया जाएगा। श्याम सुंदर ढींगरा पुरस्कार के लिए इलेक्ट्रॉनिक्स और कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग की अरीना को ओवरऑल टॉपर घोषित किया गया है। अरीना के 9.7033 सीजीपीए है। एमटेक 2022 बैच के अंतर्गत विभिन्न विभागों के टॉपर्स में पर्यावरण इंजीनियरिंग से प्रकृति बिष्ट और भू-तकनीकी इंजीनियरिंग से कार्तिक जसवाल शामिल हैं।
समारोह की तैयारी जोरों पर : गर्ग
छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रो. दीक्षित गर्ग का कहना है कि 19वें दीक्षांत समारोह के लिए तैयारी जोरों पर है। समारोह को लेकर संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को जिम्मेदारी सौंप दी गई है। उन्होंने बताया कि तीन सत्र के करीब तीन हजार विद्यार्थी डिग्री प्राप्त करेंगे।