{"_id":"695589e3758496a15f01e507","slug":"nit-kurukshetra-finishes-second-in-all-india-inter-nit-faculty-and-staff-sports-tournament-kurukshetra-news-c-45-1-knl1024-147816-2026-01-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: ऑल इंडिया इंटर-एनआईटी फैकल्टी और स्टाफ खेल टूर्नामेंट में एनआईटी कुरुक्षेत्र दूसरे स्थान पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: ऑल इंडिया इंटर-एनआईटी फैकल्टी और स्टाफ खेल टूर्नामेंट में एनआईटी कुरुक्षेत्र दूसरे स्थान पर
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। बैडमिंटन प्रतियोगिता में प्रदर्शन करने के दौरान डॉ. पीसी तिवारी सहित अन्य खिलाड़ी
कुरुक्षंत्र। डॉ. बीआर आंबेडकर राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) जालंधर में आयोजित ऑल इंडिया इंटर-एनआईटी फैकल्टी और स्टाफ खेल टूर्नामेंट-2025 (पुरुष एवं महिला वर्ग) में एनआईटी कुरुक्षेत्र की टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इसमें देश के 24 एनआईटी संस्थानों ने प्रतिभागिता की थी। यह उपलब्धि संस्थान के लिए गर्व का विषय है।
इस प्रतिष्ठित राष्ट्रीय स्तर के टूर्नामेंट में टीम इवेंट्स और ओपन इवेंट्स की विभिन्न स्पर्धाओं का आयोजन किया गया जिसमें एनआईटी कुरुक्षेत्र की बैडमिंटन, टेबल टेनिस और शतरंज की टीमों ने सक्रिय और सफल भागीदारी निभाई। बैडमिंटन प्रतियोगिता में प्रोफेसर पीसी तिवारी और प्रोफेसर जितेंद्र छाबड़ा ने 50 वर्ष से अधिक आयु वर्ग की पुरुष युगल स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर संस्थान का नाम रोशन किया। वहीं प्रोफेसर जितेंद्र छाबड़ा ने इसी आयु वर्ग की पुरुष एकल स्पर्धा में रजत पदक अपने नाम किया।
टेबल टेनिस में एनआईटी कुरुक्षेत्र का प्रदर्शन विशेष रूप से उल्लेखनीय रहा। प्रोफेसर जयदीप गुप्ता और प्रोफेसर संदीप सूद ने 50 वर्ष से अधिक आयु वर्ग की टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता। इसके साथ ही प्रोफेसर जयदीप गुप्ता ने एकल स्पर्धा में स्वर्ण, प्रोफेसर संदीप सूद ने रजत पदक प्राप्त किया। महिला वर्ग में प्रोफेसर श्वेता मीना ने 50 वर्ष से कम आयु वर्ग की महिला एकल स्पर्धा में कांस्य पदक जीता। वहीं प्रोफेसर श्वेता मीना और प्रोफेसर सारिका की जोड़ी ने महिला युगल स्पर्धा में रजत पदक हासिल किया। शतरंज टीम ने भी सराहनीय खेल भावना का परिचय दिया। एनआईटी कुरुक्षेत्र की टीम ने दो स्वर्ण, तीन रजत और दो कांस्य पदक जीतकर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इस शानदार उपलब्धि पर संस्थान निदेशक प्रो. बीवी रमना रेड्डी ने सभी विजेताओं के समर्पण, अनुशासन और खेल भावना की सराहना की।