फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Night shelters are becoming a refuge for passersby in the cold.

Kurukshetra News: ठंड में रैन बसेरा बन रहा राहगीरों के लिए आसरा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 25 Dec 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
Night shelters are becoming a refuge for passersby in the cold.
कुरुक्षेत्र। आरओबी के नीचे नगर परिषद द्वारा बनाया गया रैन बसेरा। संवाद - फोटो : सांकेतिक
कुरुक्षेत्र। जिले में शीतलहर चलने से सर्दी बढ़ रही है। ऐसे में नगर परिषद की ओर से राहगीरों को रात को ठहरने के लिए रैन बसेरे खोले गए हैं। नगर परिषद की ओर से शहर के मोहन नगर रेलवे फ्लाईओवर के नीचे, सन्निहित सरोवर स्थित लक्ष्मीनारायण मंदिर के सामने व ब्रह्मसरोवर स्थित दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर के सामने स्थायी रैन बसेरा बनाया हुआ है।
विज्ञापन

नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी राजेश कुमार ने कहा कि शहर में तीन स्थानों पर रैन बसेरे में एक साथ महिलाओं व पुरुषों के लिए अलग-अलग ठहरने का प्रबंध है। रैन बसेरों में बिस्तरों के साथ-साथ साफ-सफाई, स्वच्छ पेयजल, लाइटिंग, गद्दे व रजाई के प्रबंध किए गए हैं। उन्होंने कहा कि प्रशासन का उद्देश्य है कि किसी भी राहगीर को ठंड में खुले आसमान के नीचे रात बिताने के लिए मजबूर नहीं होने देना है।
विज्ञापन

उन्होंने सभी पार्षदों और समाजसेवियों से अपील की है कि यदि अपने आसपास कोई भी राहगीर रात को सड़क किनारे या खुले आसमान के नीचे सोता हुआ मिलता है तो उसे रैन बसेरों में लाएं। इसके लिए रैन बसेरे में रात के समय एक कर्मचारी की ड्यूटी भी लगाई गई है। उन्होंने बताया कि रैन बसेरों में कोई भी व्यक्ति नि:शुल्क रह सकता है। इसके लिए बस आपको पास आईडी प्रूफ होना जरूरी है जिसमें आधार कार्ड, वोटर कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस या सरकार की ओर से जारी किया गया कोई भी दस्तावेज मान्य है। रात में काफी लोगों को इन रैन बसेरों का फायदा भी हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यदि कोई आपसे रैन बसेरों में रहने के लिए पैसे या अन्य किसी प्रकार की मांग करता है तो नगर परिषद कार्यालय में आकर शिकायत दर्ज करवा सकता है।

कुरुक्षेत्र। आरओबी के नीचे नगर परिषद द्वारा बनाया गया रैन बसेरा। संवाद

कुरुक्षेत्र। आरओबी के नीचे नगर परिषद द्वारा बनाया गया रैन बसेरा। संवाद- फोटो : सांकेतिक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed