{"_id":"6a29c9d3b1da5ae7500be542","slug":"new-office-bearers-will-soon-be-appointed-in-kuntiya-the-posts-of-general-secretary-joint-secretary-and-press-secretary-are-vacant-kurukshetra-news-c-45-1-kur1010-156202-2026-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: कुंटिया में जल्द होगी नए पदाधिकारियों की नियुक्ति, महासचिव, सह सचिव और प्रेस सचिव के पद खाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: कुंटिया में जल्द होगी नए पदाधिकारियों की नियुक्ति, महासचिव, सह सचिव और प्रेस सचिव के पद खाली
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय गैर-शिक्षक कर्मचारी संघ (कुंटिया) में चल रहे विवाद के बीच संगठन के रिक्त पदों पर जल्द नई नियुक्तियां की जाएंगी। महासचिव, सह सचिव और प्रेस सचिव के पद खाली होने के बाद संगठन ने इन पदों पर नए पदाधिकारियों की नियुक्ति की तैयारी शुरू कर दी है। इसे लेकर जल्द नोटिस जारी किया जा सकता है।
कुंटिया प्रधान रजवंत कौर का कहना है कि महासचिव रवींद्र तोमर, सह सचिव मनीष बल्दा और प्रेस सचिव जगदीप अपने पदों से इस्तीफा दे चुके हैं। इन महत्वपूर्ण पदों के खाली होने के बावजूद संगठन के कार्य प्रभावित नहीं होने दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि जल्द ही इन पदों पर नए पदाधिकारियों की नियुक्ति कर सूची जारी की जाएगी। वहीं चुनाव को लेकर पूछे गए सवाल पर रजवंत कौर ने कहा कि कुंटिया के चुनाव हमेशा नवंबर में होते आए हैं और इस बार भी चुनाव निर्धारित समय पर नवंबर में ही कराए जाएंगे।
बुधवार को कुंटिया कार्यालय में कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की गई, जिसमें संगठन में पैदा हुए मौजूदा हालात पर चर्चा की गई। बैठक में उपस्थित सदस्यों ने कर्मचारियों के लंबित कार्यों को प्रभावित न होने देने के लिए रिक्त पदों पर अस्थायी समायोजन करने पर सहमति जताई। बैठक में वरिष्ठ उपप्रधान चंद्रपाल, उपप्रधान राकेश कुमार, कोषाध्यक्ष विकास कांटीवाल, गुरचरण सिंह, जितेंद्र सिंह, हितेश चौहान, पवन, शीशपाल, उमेद शर्मा, संतोष, संदीप कुमार सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।