फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   New executive committee of Haryana Sikh Gurdwara Management Committee formed, Bhupinder Singh Asandh president

Kurukshetra: हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी की नई कार्यकारिणी का गठन, भूपिंदर सिंह असंध बने प्रधान

Wed, 28 Aug 2024 01:15 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Wed, 28 Aug 2024 01:15 PM IST
सार

हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी की नई कार्यकारिणी के गठन के लिए जिला उपायुक्त की अध्यक्षता में बैठक हुई। नई कार्यकारिणी में भूपिंदर सिंह असंध को प्रधान चुना गया।

विज्ञापन
New executive committee of Haryana Sikh Gurdwara Management Committee formed, Bhupinder Singh Asandh president
हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की नई कार्यकारिणी का गठन - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी की नई कार्यकारिणी का गठन आज जिला सचिवालय में हुई एक महत्वपूर्ण बैठक में किया गया। बैठक की अध्यक्षता जिला उपायुक्त (डीसी) द्वारा की गई, जिसमें प्रदेश सरकार द्वारा नामित सभी सदस्य शामिल हुए।

विज्ञापन

नई कार्यकारिणी में भूपिंदर सिंह असंध को प्रधान चुना गया, जबकि सुदर्शन सिंह सहगल को सीनियर मीत प्रधान और बीबी रविंदर कौर अजराना को जूनियर मीत प्रधान के रूप में नियुक्त किया गया। सुखविंद्र सिंह मंडेबर महासचिव और गुलाब सिंह मूनक संयुक्त सचिव के पद पर चयनित हुए हैं।

विज्ञापन

इसके अलावा, तरविंदरपाल सिंह, जंगसीर सिंह मांगेयाना, बाबा बलजीत सिंह दादूवाल, गुरुप्रसाद सिंह फ़रीदाबाद, बीबी परमिंदर कौर, और परमजीत सिंह मक्कड़ को कार्यकारिणी के सदस्य के रूप में नियुक्त किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस नई कार्यकारिणी के गठन के साथ ही सिख समुदाय से जुड़े गुरुद्वारा प्रबंधन और अन्य संबंधित कार्यों को अधिक प्रभावी और संगठित तरीके से संचालित करने की उम्मीद की जा रही है। बैठक के बाद सिख समुदाय में उत्साह का माहौल है और नई कार्यकारिणी से समुदाय की अपेक्षाएं भी बढ़ गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed