Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   New double perovskite material will accelerate affordable and sustainable energy

Kurukshetra News: नया डबल पेरोव्स्काइट पदार्थ देगा सस्ती और टिकाऊ ऊर्जा को रफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 20 Feb 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
New double perovskite material will accelerate affordable and sustainable energy
कुरुक्षेत्र। डॉ. तनमय रोम।
कुरुक्षेत्र। बढ़ते ऊर्जा संकट और स्वच्छ ऊर्जा की जरूरत को देखते हुए एनआईटी कुरुक्षेत्र के वैज्ञानिकों ने एक अहम खोज की है। यह खोज आने वाले समय में सस्ती, साफ और टिकाऊ ऊर्जा के रास्ते खोल सकती है।
विज्ञापन

संस्थान के वैज्ञानिकों ने एक नया डबल पेरोव्स्काइट ऑक्साइड पदार्थ तैयार किया है, जो ऊर्जा बनाने और उसे जमा करने दोनों कामों में उपयोगी है। यह खोज रसायन विभाग के डॉ. अविजित कुमार पॉल और डॉ. तनमय रोम की ओर से संस्थान निदेशक प्रो. बीवी रमना रेड्डी के निर्देशन में की गई है, जिसे हाल ही में पेटेंट भी मिला है। उन्होंने टाइटेनियम और रुथेनियम धातुओं से बना एक नया डबल पेरोव्स्काइट पदार्थ विकसित किया है। यह पदार्थ अब तक इस्तेमाल हो रहे महंगे और जल्दी खराब होने वाले कैटलिस्ट का अच्छा और सस्ता विकल्प बन सकता है।
विज्ञापन

डॉ. अविजित ने बताया कि अभी तक जल-विभाजन से ऑक्सीजन बनाने और सुपरकैपेसिटर जैसे उपकरणों में इरिडियम ऑक्साइड, रुथेनियम ऑक्साइड और प्लेटिनम जैसे महंगे पदार्थों का इस्तेमाल किया जाता रहा है। ये पदार्थ महंगे होते हैं और लंबे समय तक टिकते भी नहीं। उन्होंने बताया कि एनआईटी में विकसित नया पदार्थ सस्ता है और ज्यादा समय तक अच्छा काम करता है। वैज्ञानिकों ने इसका व्यावहारिक प्रदर्शन भी किया जिसमें लाल और हरी एलईडी लाइट जलाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

2.2 वोल्ट की जरूरत वाली हरी एलईडी भी लगातार जलती रही जिससे इसकी उपयोगिता साफ दिखाई दी। वैज्ञानिकों की यह खोज साफ, सस्ती और टिकाऊ ऊर्जा की दिशा में एक बड़ा कदम मानी जा रही है।
सॉल्वेंट-फ्री और ग्रीन तकनीक से किया तैयार : डॉ. तनमय
डॉ. तनमय ने बताया कि इस पदार्थ को पूरी तरह सॉल्वेंट-फ्री और ग्रीन तकनीक से तैयार किया गया है। इससे पर्यावरण को कोई नुकसान नहीं होता। प्रयोगों में यह पदार्थ अलग-अलग पीएच स्तरों पर भी अच्छा प्रदर्शन करता पाया गया। 25 घंटे तक लगातार चलाने पर भी इसमें करंट की बहुत कम कमी देखी गई, जो इसकी मजबूत गुणवत्ता को दिखाती है।

ऊर्जा भंडारण में भी उपयोगी : डॉ. अविजित

डॉ. अविजित पॉल ने बताया कि इस नए पदार्थ से एक असिमेट्रिक सुपरकैपेसिटर डिवाइस बनाई गई है, जिसे सस्ती जेल इलेक्ट्रोलाइट तकनीक से तैयार किया गया। इस डिवाइस ने 2.4 वोल्ट तक का अच्छा वोल्टेज दिया। 25,000 बार चार्ज-डिस्चार्ज होने के बाद भी इसका प्रदर्शन अच्छा बना रहा। इस सुपरकैपेसिटर ने 40.6 वाट-घंटा प्रति किलो ऊर्जा और 6000 वाट प्रति किलो पावर दी, जो पहले के कई उपकरणों से बेहतर है।

कुरुक्षेत्र। डॉ. तनमय रोम।

कुरुक्षेत्र। डॉ. तनमय रोम।

कुरुक्षेत्र। डॉ. तनमय रोम।

कुरुक्षेत्र। डॉ. तनमय रोम।

कुरुक्षेत्र। डॉ. तनमय रोम।

कुरुक्षेत्र। डॉ. तनमय रोम।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed