फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Nalvi extends his hand to bridge the gap in elections

Kurukshetra News: चुनाव में आई दरार पाटने के लिए नलवी ने बढ़ाए हाथ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jan 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
Nalvi extends his hand to bridge the gap in elections
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। प्रदेश की पहली हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी में नामित होने वाले नौ सदस्य कौन होंगे, इस पर दो फरवरी को मुहर लग जाएगी। इसी दिन सभी 49 सदस्यों को शपथ भी दिलाई जा सकती है। इसके लिए गुरुद्वारा चुनाव आयोग ने पंचकूला के सेक्टर एक स्थित पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में बैठक बुलाई है। चुने गए सभी 40 सदस्यों को सूचना दे दी गई है।
वहीं नामित सदस्यों को लेकर भी चर्चाएं तेज होने लगी है। इनमें वर्तमान एडहॉक कमेटी के प्रधान जत्थेदार भूपिंद्र सिंह असंध सहित कईं अन्य नाम भी लिए जा रहे हैं। इसके साथ ही इच्छुक लोगों ने चुनाव के दौरान से ही लॉबिंग जारी रखी हुई है।
विज्ञापन

जानकारों का दावा है कि प्रधानगी के लिए नामित सदस्यों में से भी किसी के नाम को इस बैठक के बाद अगले 15 दिन में आगे बढ़ाया जा सकता है। इस बैठक में सभी 49 सदस्य प्रोटेम प्रधान को चुनेंगे तो वहीं प्रोटेम प्रधान सभी सदस्यों को कार्यकारिणी बनाए जाने को लेकर हाउस की बैठक बुलाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं नामित सदस्यों के इच्छुक लोग निर्दलीय जीते प्रत्याशियों से भी लगातार संपर्क साधने में लगे हैं। दो फरवरी को होने वाली बैठक में नामित होने वाले नौ सदस्यों के नाम को लेकर प्रस्ताव रखा जाएगा। इस पर सभी सदस्यों की अनुमति मिलने के आसार हैं। पंचकूला में होने वाली बैठक व कार्रवाई की पुष्टि शाहाबाद वार्ड 13 से विजयी रहे एवं सिख समाज संस्था के अध्यक्ष दीदार सिंह नलवी ने भी की है।

नलवी बोले, झींडा सहमत हो तो वे सर्वसम्मति बनाने को तैयार : दीदार सिंह नलवी ने प्रधान पद व कार्यकारिणी को लेकर गेंद अलग कमेटी के लिए संघर्ष के दौरान अपने साथी रहे जगदीश सिंह झींडा के पाले में डाल दी है। उन्होंने बातचीत करते हुए कहा, अब पुरानी बातों को छोड़ आगे बढ़ने का समय आ गया है। झींडा सहमत हो तो वे सर्वसम्मति करने को तैयार है। दोनों पक्षों को मिलकर एक 11 सदस्यीय कमेटी बनानी चाहिए, जो प्रधान व कार्यकारिणी को लेकर फैसला ले सके और उस पर सभी राजी हो। उन्होंने कहा कि गुरुघरों के बेहतर संचालन के लिए हमें आगे बढ़ना ही होगा। बता दें कि दीदार सिंह नलवी के तीन सदस्य चुनाव में विजयी रहे हैं तो वे भी अन्य सदस्यों के समर्थन को लेकर प्रधानगी का दावा जता रहे हैं।े
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed