फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   My Shyam Baba is the Seth of all Seths... Shyam lovers danced on this

Kurukshetra News: सेठों का सेठ मेरा श्याम बाबा.... पर झूमे श्याम प्रेमी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 08 Dec 2025 01:31 AM IST
विज्ञापन
My Shyam Baba is the Seth of all Seths... Shyam lovers danced on this
कुरुक्षेत्र। श्री श्याम संकीर्तन में भजनों का रसपान करते श्रद्वालु । स्वयं
कुरुक्षेत्र। ढांड रोड स्थित श्री श्याम धाम में शनिवार देर शाम भजन संध्या एक शाम-बाबा श्याम के नाम आयोजित की गई। कार्यक्रम में श्याम धाम के संस्थापक व हरियाणा ब्राह्मण धर्मशाला एवं छात्रावास के प्रदेशाध्यक्ष पवन शर्मा पहलवान, समाजसेवी अशोक शर्मा और रोहताश शर्मा परिवार ने माता राजो देवी के सान्निध्य में श्याम पूजन करके पावन जोत प्रज्ज्वलित की। भक्तों को श्याम जी का आकर्षक पुष्प शृंगार काफी मनभावन लगा।
विज्ञापन

संकीर्तन में लगातार पुष्प एवं इत्र वर्षा की गई जिससे दूर तक पुष्पों और इत्र की महक आती रही। गुरु गणेश व सरस्वती वंदना के बाद गायिका ज्योति गुप्ता और गायक हेमंत ललित ने श्याम बाबा के मधुर भजनों से समा बांधा। सेठों का सेठ मेरा श्याम बाबा, काली कमली वाला मेरा यार है, मेला लगा है खाटू की गलियों में, जिसको-जिसको सेठ बनाया, वो क्या रिश्तेदार हैं इत्यादि भजनों पर श्याम भक्त खूब झूमे। श्याम दरबार में लगातार श्याम जी के जयकारे लगते रहे। श्याम भक्तों ने बारी-बारी से चंवर सेवा की। श्याम जी की हाजिरी भरने के लिए भक्तों में होड़ लगी रही।
विज्ञापन

संकीर्तन के दौरान श्याम जी की गाथा में पवन शर्मा ने कहा कि ये हारे के सहारे हैं। इनके दरबार से आज तक कोई निराश नहीं आया। इस श्याम धाम में भक्तों की मनोकामना पूर्ण होती है। संकीर्तन के बाद आरती हुई और आरती के बाद विशाल भंडारे में भक्तों ने सेवा करते हुए भोजन प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम में आचार्य राजेश वत्स, भगवत दयाल शर्मा, सुशील कौशिक, ललित शर्मा, अमित शर्मा, देवदत्त, शिभ्रास्तु शर्मा, रूपेण, आर्यन, आदित्य सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed