फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   My Crop My Details portal opened

Kurukshetra News: मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल खुला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jun 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
My Crop My Details portal opened
कुरुक्षेत्र। प्रदेश सरकार की ओर से किसानों के हित में चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं का लाभ लेने के लिए जिला के सभी किसान अपनी खरीफ की फसलों का पंजीकरण मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल पर अवश्य करवाएं। फसलों का पंजीकरण करवाने से किसान कृषि एवं किसान कल्याण विभाग द्वारा संचालित किसान हितैषी योजनाओं का लाभ आसानी से प्राप्त कर सकेंगे। उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि सरकार द्वारा मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल खरीफ सीजन के लिए खोल दिया गया है। किसान समय रहते पोर्टल पर अपनी फसलों का पंजीकरण करवाएं ताकि योजनाओं का लाभ लेने में किसी प्रकार की असुविधा न हो। धान की सीधी बिजाई (डीएसआर) योजना के अंतर्गत हरियाणा सरकार द्वारा किसानों को 4500 रुपये प्रति एकड़ की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी। योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए किसानों को धान की सीधी बिजाई करनी होगी तथा मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल पर 15 जून तक पंजीकरण करवाते हुए डीएसआर विकल्प का चयन करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed