फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Muskan secured first place, Kinjal second, and Shiva Sharma third in the slogan writing competition.

Kurukshetra News: स्लोगन लेखन में मुस्कान प्रथम, किंजल दूसरे और शिवा शर्मा तीसरे स्थान पर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
Muskan secured first place, Kinjal second, and Shiva Sharma third in the slogan writing competition.
कुरुक्षेत्र। भगवान परशुराम कॉलेज में बुधवार को विश्व ओजोन दिवस के अवसर पर अर्थशास्त्र विभाग की ओर से स्लोगन लेखन प्रतियोगिता कराई गई। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने ओजोन परत के संरक्षण, पर्यावरण सुरक्षा और प्रदूषण नियंत्रण से जुड़े स्लोगन लिखकर अपनी रचनात्मकता दिखाई। प्रतियोगिता में बीए द्वितीय वर्ष की मुस्कान ने प्रथम, किंजल ने द्वितीय और शिवा शर्मा ने तृतीय स्थान हासिल किया। बीए प्रथम वर्ष की तृप्ति को सांत्वना पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन


विभागाध्यक्ष सुमन शर्मा ने विद्यार्थियों को प्रतियोगिता के उद्देश्य के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि इसका मकसद विद्यार्थियों में ओजोन परत के महत्व, पर्यावरण संरक्षण और पृथ्वी को हानिकारक पराबैंगनी किरणों से बचाने के प्रति जागरूकता पैदा करना है। विद्यार्थियों ने स्लोगनों के माध्यम से पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी निभाने और ओजोन परत की रक्षा में योगदान देने का संदेश दिया। कॉलेज प्राचार्य डॉ. सुरेश कुमार ने विद्यार्थियों के प्रयास की सराहना की। उन्होंने कहा कि छोटे-छोटे प्रयासों और जागरूकता के माध्यम से पृथ्वी को सुरक्षित और स्वस्थ बनाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed