{"_id":"66c3e5a453160b5ed1025c88","slug":"muskaan-won-bronze-in-khel-mahakumbh-kurukshetra-news-c-45-1-sknl1006-122852-2024-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: खेल महाकुंभ में मुस्कान ने जीता कांस्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: खेल महाकुंभ में मुस्कान ने जीता कांस्य
विज्ञापन
खेल महाकुंभ में मुस्कान ने जीता कांस्य
संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। पांचाल स्पोर्ट्स अकादमी पिहोवा में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे 17 खिलाड़ियों ने राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ में हिस्सा लिया। इसमें अकादमी की खिलाड़ी मुस्कान ने कांस्य पदक प्राप्त किया।
कोच रजत पांचाल ने बताया कि गुरुग्राम में हुए खेल महाकुंभ में उनकी अकादमी के 17 खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। पांच हजार मीटर वॉकिंग रेस में मुस्कान ने कांस्य पदक पर कब्जा जमाया। मुस्कान की आर्थिक स्थिति ज्यादा अच्छी नहीं है। गूंज वेलफेयर क्लब के सहयोग से मुस्कान पिछले दो वर्षों से उनकी अकादमी में निशुल्क प्रशिक्षण प्राप्त कर रही है।
बताया कि महिला वर्ग की 1500 मीटर दौड़ में तनीषा, पांच हजार मीटर पैदल चाल में मुस्कान, तीन हजार मीटर पैदल चाल में हर्षप्रीत, 10 हजार मीटर में जसप्रीत, तीन हजार मीटर स्टीपलचेज में शिवानी, जैवलिन में प्रियंका, 400×4 रिले रेस में खुशी, अनु, रीना, पावनी ने अच्छा प्रदर्शन किया। पुरुष वर्ग में पांच हजार मीटर पैदल चाल में जतिन, तीन हजार मीटर पैदल चाल में हर्ष, लंबी कूद में सुनील, 400 मीटर बाधा दौड़ में अभिषेक, 400×4 रिले रेस में अभिषेक, सोहेल, लव का प्रदर्शन बेहतरीन रहा।