फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Municipal council showed strictness and sealed 10 meat shops

Kurukshetra News: नगर परिषद ने दिखाई सख्ती मांस की 10 दुकानें सील

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 15 May 2025 01:50 AM IST
विज्ञापन
Municipal council showed strictness and sealed 10 meat shops
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। धर्मनगरी की पवित्रता को बनाए रखने के लिए नगर प्रशासन एक्शन मोड में आ गया है। प्रशासन ने बुधवार को पुलिस व अन्य सरकारी अमले के साथ अमीन रोड पर मांस की 10 दुकानों को सील कर दिया।
इस कार्रवाई से दुकानदारों में खलबली मची रही। कई दुकानदारों ने इस कार्रवाई का विरोध जताया लेकिन प्रशासन ने चेताया कि दूसरे क्षेत्रों में भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी और किसी भी स्तर पर शहर की पवित्रता भंग नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन

प्रशासन को स्थानीय लोगों की ओर से काफी समय से इन दुकानों के खिलाफ शिकायतें मिल रही थीं, जिसके बाद प्रशासन ने यह कदम उठाया। नगर परिषद के अधिकारियों ने बताया कि कार्रवाई से पहले दुकानदारों को नोटिस जारी किए गए थे, जिन्हें अनदेखा करने पर यह कदम उठाना पड़ा। कार्रवाई के दौरान बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा ताकि किसी भी प्रकार का कोई उपद्रव न हो। दुकानदार सिकंदर, रोहित, मोहित व अब्दुल ने इस कार्रवाई का विरोध जताया और इसे मुंह से निवाला छीनने की कार्रवाई करार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed