फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Mother-in-law and husband accused of dowry harassment

Kurukshetra News: सास व पति पर दहेज प्रताड़ना का लगाया आरोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 30 Dec 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
Mother-in-law and husband accused of dowry harassment
पिहोवा। दहेज के लालच और अंधविश्वास के चलते एक विवाहिता को प्रताड़ित किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने थाना शहर पिहोवा में दर्ज करवाई शिकायत में अपनी सास और पति पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाया कि दहेज में कार न लाने पर सास ने तांत्रिक बुलाकर जादू-टोना करवाया, संदिग्ध प्रसाद खिलाया और मारपीट से उसके चार महीने के गर्भ में पल रहे भ्रूण की मौत करवा दी। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उनकी शादी 10 मार्च 2019 को संजय से हुई थी। शादी में उसके माता-पिता ने भरपूर दहेज दिया लेकिन सास उसे मनपसंद सामान और अतिरिक्त जेवर न लाने के लिए ताने मारने लगी। पति और सास ने कार लाने का दबाव डालना शुरू कर दिया। विवाहिता ने जब गर्भवती होने की बात बताई तो सास ने इसे अशुभ मुहूर्त में हुआ गर्भ बताकर ठीक कराने की बात कही। अगले ही दिन घर पर एक तांत्रिक बुलाया गया जिसने कथित जादू-टोना किया और रोज सुबह प्रसाद के नाम पर संदिग्ध पदार्थ खिलाना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

इससे उसकी तबीयत लगातार बिगड़ने लगी। एक बार सास ने जानबूझकर गैस चूल्हा खुला छोड़कर घर से निकल गई जिससे गैस से हालत और खराब हुई। 15 जुलाई को जब कार की मांग पर विवाद हुआ और सास और पति ने मारपीट की, उसे घर से निकाल दिया गया। मायके पहुंचते-पहुंचते खून आना शुरू हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल में अल्ट्रासाउंड से पता चला कि चार महीने का भ्रूण मर चुका है। आरोप है कि ससुराल वालों ने उसका सारा सामान, बाइक और जेवर हड़प लिए। सास ने तो पति की दूसरी शादी कराने की धमकी भी दी। महिला की शिकायत पर पिहोवा शहर थाने में दहेज प्रताड़ना, गर्भपात कराने और संपत्ति हड़पने के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed