फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Mock drill for flood disaster in Tangaur and Jhaansa villages on 14th

Kurukshetra News: बाढ़ आपदा के लिए मॉक ड्रिल गांव तंगौर व झांसा में 14 को

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 13 May 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
Mock drill for flood disaster in Tangaur and Jhaansa villages on 14th
कुरुक्षेत्र/पिहोवा। बाढ़ आपदा से आमजन को बचाने के लिए विभिन्न विभागों के अधिकारियों को तैयार रहना होगा। इस तैयारी से पहले बाढ़ आपदा के लिए प्रदेश स्तर पर एक मॉक ड्रिल भी करवाई जा रही है। यह मॉक ड्रिल 14 मई को शाहबाद के गांव तंगौर व पिहोवा के गांव झांसा में करवाई जाएगी।
विज्ञापन


उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने मंगलवार को बाढ़ आपदा से बचाव के लिए अधिकारियों की एक बैठक ली। इससे पहले 14 मई को सुबह नौ बजे शाहाबाद के गांव तंगौर और पिहोवा के गांव झांसा में सुबह नौ बजे होने वाली बाढ़ आपदा मॉक ड्रिल के बारे में पुलिस अधीक्षक, एडीसी, सिविल सर्जन, फायर स्टेशन अधिकारी, होम गार्ड, जीएम रोडवेज, ईओ, एमसी व बीडीपीओ, पीडब्ल्यूडी, बिजली विभाग, डीआईपीआरओ, स्वास्थ्य विभाग, डिप्टी डायरेक्टर पशुपालन विभाग, रेडक्रॉस सचिव, एक्सईएन पब्लिक हेल्थ, डीएफएससी, डीआईओ, तहसीलदार, नायब तहसीलदार सहित अन्य विभागीय अधिकारियों को उनके कर्तव्य और ड्यूटियों के बारे में विस्तार से जानकारी मुहैया करवाई है।
विज्ञापन


उपायुक्त ने वर्ष 2025 में शाहाबाद के गांव तंगौर व मारकंडा के आसपास की बस्तियों, पिहोवा के गांव झांसा व अन्य गांवों में बाढ़ के दौरान विभिन्न विभागों की ओर से किए गए बचाव कार्यों से संबंधित तमाम अनुभवों को साझा किया। उन्होंने कहा कि गत वर्ष पशुपालन विभाग और स्वास्थ्य विभाग का अहम किरदार रहा। इस बाढ़ के दौरान पशुओं के लिए दवाइयां व चारा गांव में जाकर उपलब्ध करवाई गई। इसी तरह लोगों के स्वास्थ्य की जांच भी करवाई गई थी। इसलिए सभी अधिकारियों को मॉक ड्रिल के दौरान तमाम पहलुओं को समझने की जरूरत होगी ताकि सभी प्रशासनिक अधिकारी बाढ़ आपदा के दौरान लोगों को बचाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीआरओ चेतना चौधरी ने बताया कि 14 मई को गांव तंगौर और झांसा में सुबह नौ बजे मॉक ड्रिल की जाएगी। इस मॉक ड्रिल में सभी विभागों को भाग लेना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed