{"_id":"66d506c415efead2f60fd7a6","slug":"mobile-medical-unit-van-is-providing-relief-to-people-suffering-from-diseases-kurukshetra-news-c-45-1-sknl1005-123416-2024-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: मोबाइल मेडिकल यूनिट वैन दे रही बीमारियों से जूझ रहे लोगों को राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: मोबाइल मेडिकल यूनिट वैन दे रही बीमारियों से जूझ रहे लोगों को राहत
विज्ञापन
लाडवा। मोबाइल मेडिकल वैन में सुविधाओं का लाभ लेते ग्रामीण।
लाडवा। नवीन जिंदल फाउंडेशन के प्रयासों से कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र के ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच बढ़ाने के उद्देश्य से एक नए अभियान की शुरुआत की गई है। इस अभियान के तहत गांवों में मोबाइल मेडिकल यूनिट (एमएमयू) चलाई जा रही है, जो कि स्वास्थ्य सेवाओं की कमी से जूझ रहे ग्रामीणों को अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधाएं प्रदान करने में अहम भूमिका निभा रही है।
कार्यालय प्रभारी धर्मवीर ने बताया कि नवीन जिंदल फाउंडेशन का उद्देश्य है कि इस एमएमयू के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को बीमारियों को ठीक करने की दवाइयां आसानी से उपलब्ध हो। इस अभियान के तहत ही अनुभवी डॉक्टर, नर्सें और चिकित्सा कर्मचारी गांवों में पहुंचकर मुफ्त चिकित्सा परामर्श, दवाइयां और स्वास्थ्य जांच प्रदान कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि फाउंडेशन का प्रयास है कि ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोग भी अच्छे स्वास्थ्य की सुविधाओं का लाभ उठा सकें। मोबाइल मेडिकल यूनिट एक ऐसा कदम है, जिससे नवीन जिंदल फाउंडेशन द्वारा गांवों में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच को बढ़ाया जा रहा है। मोबाइल मेडिकल यूनिट द्वारा आयोजित लाडवा हलके के अंटेडी और मुनियारपुर गांव के शिविरों में 172 मरीजों को निशुल्क दवाइयां दी गई और 26 मरीजों के रक्त और यूरिन के टेस्ट भी किए गए।
इस यूनिट में अत्याधुनिक उपकरणों से सुसज्जित टेस्ट लैब की सुविधा भी उपलब्ध है। यह एमएमयू न सिर्फ प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान कर रही हैं, बल्कि लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक भी कर रही हैं। उन्होंने बताया कि फाउंडेशन द्वारा सोमवार को सांवला गांव के सरकारी स्कूल के पास और रामगढ़ गांव की हरिजन चौपाल में स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की जाएगी।