फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Mobile clinic van has scanned the health of more than 24 thousand people

मोबाइल क्लीनिक से 24 हजार लोगों की हुई स्क्रीनिंग

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 24 Apr 2020 07:14 PM IST
विज्ञापन
Mobile clinic van has scanned the health of more than 24 thousand people
कुरुक्षेत्र । थानेसर विधायक सुभाष सुधा ने कहा कि कुरुक्षेत्र के प्रत्येक व्यक्ति के स्वास्थ्य की जांच करने के लिए एएनएम और आशा वर्कर घर-घर जा रहे है। इसके साथ ही मोबाईल क्लीनिक वैन भी गली मौहल्लों में जाकर थर्मल स्केनर से लोगों के स्वास्थ्य की जांच की जा रही है। इस मोबाईल क्लीनिक के माध्यम से चिकित्सकों ने 24 हजार से ज्यादा लोगों के स्वास्थ्य की स्केनिंग की जा चुकी है।
विज्ञापन
विधायक सुभाष सुधा शुक्रवार को सैक्टर 9 लॉटस ग्रीन सिटी में स्वास्थ्य विभाग की तरफ से लगाए गए स्वास्थ्य जांच शिविर का शुभारम्भ करने के उपरांत पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। इससे पहले विधायक सुभाष सुधा, लॉटस ग्रीन सिटी आरडब्लयूए के अध्यक्ष राममूर्ति शर्मा ने स्वास्थ्य विभाग की तरफ से लगाए गए स्वास्थ्य शिविर का शुभारम्भ किया है। इस स्वास्थ्य शिविर में डा. निखिल शर्मा, डा. सुरेश शर्मा, डा. प्रदीप, डा. विनोद शर्मा ने लॉटस ग्रीन सिटी और आसपास के क्षेत्र के लगभग 400 लोगों के स्वास्थ्य को जांचा और सभी की थर्मल स्केनिंग से भी जांच की है। इसके उपरांत विधायक सुभाष सुधा ने लॉटस ग्रीन सिटी के साथ रहने वाले लगभग 300 जरुरतमंद लोगों को भोजन वितरित किया है। इन लोगों को पिछले एक माह से रात्रि का भोजन विधायक सुभाष सुधा के प्रयासों सांझा चुल्हा रसोई छटी पातशाही गुरुद्वारा से भिजवाया जा रहा है और इस भोजन को अमित शर्मा, सुखबीर सिंह, नवनीत वैद्य, बलराज ग्रेवाल द्वारा नियमित रुप से वितरित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विधायक ने कहा कि कुरुक्षेत्र पर अब कोरोना वायरस का प्रकोप नहीं रहा है। इस शहर के एक व्यक्ति के सैम्पल की सभी रिपोर्ट नेगटिव आ चुकी है, लेकिन फिर भी लोगों को 3 मई तक लॉकडाउन के आदेशों की पालना करनी होगी और अपने-अपने घरों में रहने के साथ-साथ भविष्य में भी सोशल डिस्टैंस बनाकर रखना होगा। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों को बधाई देते हुए कहा कि सभी के प्रयासों से इस शहर को कोरोना के संक्रमण से बचाकर रखा गया है। आरडब्लयूए के प्रधान डा. राममूर्ति शर्मा ने विधायक सुभाष सुधा व चिकित्सकों का आभार व्यक्त करते हुए सैक्टर 9 बफर जोन में शामिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed