Hindi News
›
Haryana
›
Kurukshetra News
›
MLA Ashok Arora became the unopposed head of the Martyr Madan Lal Dhingra Memorial Committee.
{"_id":"6a1ca121f5632c859f0539f6","slug":"mla-ashok-arora-became-the-unopposed-head-of-the-martyr-madan-lal-dhingra-memorial-committee-kurukshetra-news-c-45-1-kur1007-155706-2026-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: शहीद मदन लाल ढींगड़ा स्मारक समिति के निर्विरोध प्रधान बने विधायक अशोक अरोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: शहीद मदन लाल ढींगड़ा स्मारक समिति के निर्विरोध प्रधान बने विधायक अशोक अरोड़ा
कुरुक्षेत्र। नव निर्वाचित प्रधान अशोक अरोड़ा। स्वयं
- फोटो : संवाद
Link Copied
कुरुक्षेत्र। पंजाबी धर्मशाला के अर्जुन सभागार में शहीद मदन लाल ढींगड़ा स्मारक समिति की कार्यकारिणी का चुनाव रविवार को संपन्न हुआ। थानेसर के विधायक अशोक अरोड़ा को सर्वसम्मति से प्रधान चुना गया। इससे पूर्व पदाधिकारियों के चुनाव के लिए निर्धारित तिथि 20 मई तक पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी के सदस्यों के लिए नामांकन भरे गए थे। चुनाव अधिकारी राजन चावला एडवोकेट की देखरेख में आगामी तीन वर्षों के लिए कार्यकारिणी का चुनाव निर्विरोध हुआ।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि चुनाव में जहां अशोक अरोड़ा को प्रधान चुना गया वहीं महासचिव के पद पर दीनानाथ अरोड़ा एडवोकेट को निर्वाचित किया। वरिष्ठ उपप्रधान ओम प्रकाश गुलियानी और नरेंद्र ढींगरा, उप प्रधान गुलशन गाबा तथा विवेक मेहता विक्की, सचिव सोमप्रकाश सचदेवा, कोषाध्यक्ष राजेश पोपली को निर्वाचित घोषित किया गया, इसके अतिरिक्त कार्यकारिणी के 11 सदस्यों के पद पर पवन मिगलानी, संजय कौशल, रामस्वरूप चोपड़ा, कुलवंत राय छाबड़ा एडवोकेट, कृष्ण धमीजा, गर्व बटला, बलदेव राज एडवोकेट, राकेश ढल सीए, अश्विनी अरोड़ा एडवोकेट, सतीश ललित, राजकुमार ढींगड़ा को निर्वाचित घोषित किया गया। इसी के साथ साथ डॉ. एसी नागपाल, विजय सभरवाल, अविनाशी लाल अरोड़ा तथा मक्खन लाल रल्हन को समिति का संरक्षक बनाया गया। नव निर्वाचित प्रधान अशोक अरोड़ा ने सर्व सम्मति से चुनाव संपन्न होने पर सभी सदस्यों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग से समिति के कार्यों को आगे बढ़ाया जाएगा। पंजाबी धर्मशाला के वेंकट हाल को शीघ्र ही वातानुकूलित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।