फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Mission Admission: 33 out of 58 admissions in B.Com, 38 out of 86 admissions in B.Sc Life Science.

मिशन एडमिशन : बीकॉम में 58 में से 33, बीएससी लाइफ साइंस में 86 में से 38 दाखिले हुए

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jul 2024 07:02 AM IST
विज्ञापन
Mission Admission: 33 out of 58 admissions in B.Com, 38 out of 86 admissions in B.Sc Life Science.
कुरुक्षेत्र। दा​खिला प्रक्रिया को पूरा कराते हुए अभ्यर्थी। संवाद
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ इंटीग्रेटेड एंड ऑनर्स स्टडीज (आईआईएचएस) द्वारा बीकॉम व बीएससी लाइफ साइंस में नए सत्र से दाखिला लेने के लिए दूसरी मेरिट सूची जारी कर दी गई, जिसकी काउंसलिंग मंगलवार को हुई, जिसमें विद्यार्थियों ने साढ़े आठ बजे पहुंचना शुरू कर दिया और लाइन में लगकर दाखिला प्रक्रिया को पूरा कराया। बीकॉम में 58 में से महज 33 दाखिले हुए और बीएससी लाइफ साइंस में दूसरी सूची में नाम आए 86 अभ्यर्थियों में से 38 विद्यार्थियों ने ही दाखिला कराया।
विज्ञापन

बीकॉम और बीएससी लाइफ साइंस की तीसरी मेरिट सूची 15 जुलाई को जारी होगी, जिसके लिए फिजिकल काउंसलिंग 16 जुलाई को होगी। दूसरी सूची में दाखिल हुए विद्यार्थियों को 11 जुलाई फीस जमा करानी होगी।
विज्ञापन


मेरिट सूची का विवरण
बीकॉम में ऑल इंडिया जनरल की दूसरी मेरिट सूची 98.4 से शुरू होकर 98 तक आकर रुकी और ऑल इंडिया ईडब्ल्यूएस की 95.8, हरियाणा जनरल की 97.8 से 96.6 पर, हरियाणा ईडब्ल्यूएस की 95.8 पर, हरियाणा एससी की 94.8 से 94 तक, हरियाणा डी-एससी 89.2 से 88.8, हरियाणा बीसीए 95.8 से 94.8, हरियाणा बीसी बी की 96.4 से 96 तथा दिव्यांग, पीडब्ल्यूडी, पीएच, ब्लाइंड, ईएसएम वर्ग की 92.8 पर समाप्त हुई। बीएससी लाइफ साइंस में ऑल इंडिया जनरल की दूसरी मेरिट सूची 97.8 से शुरू होकर 93.6 तक, हरियाणा जनरल की 93.4 से 90.6 पर, ऑल इंडिया ईडब्ल्यूएस 90.4 से 87.2 पर, हरियाणा ईडब्ल्यूएस की 86.6 से शुरू होकर 86 तक, हरियाणा एससी की 87.6 से 85.2 तक, हरियाणा डी-एससी 81.4 से 73.4, हरियाणा बीसीए 85.8 से 79.8 तथा हरियाणा बीसी बी 88.4 से 81.2 पर समाप्त हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed