फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Missing girl's body found from canal for three days, fear of murder

तीन दिन से लापता किशोरी का शव नहर से मिला, हत्या की आशंका

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 05 Jul 2022 01:27 AM IST
विज्ञापन
Missing girl's body found from canal for three days, fear of murder
तीन दिन से लापता किशोरी का सोमवार की सुबह गांव दबखेड़ी नहर से शव बरामद हुआ। गोताखोर की मदद से शव को नहर से निकालने के बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मामले में परिजनों ने एक फोटोग्राफर जरनैल सिंह-35 पर किशोरी की हत्या कर शव नहर में फेंकने का आरोप लगाया है। बताया गया कि आरोपी किशोरी को बहला फुसलाकर ले गया था और फिर हत्या कर नहर में फेंक दिया। इससे पहले एक जुलाई को परिजनों ने छात्रा की गुमशुदगी दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

घटनाक्रम के अनुसार किशोरी 12वीं कक्षा की छात्रा थी। वह एक जुलाई की रात 10 बजे घर से निकली थी। इसके बाद परिजनों ने खोजबीन शुरू की। फिर थक हारकर झांसा थाने में तहरीर दी, जिसके बाद पुलिस भी किशोरी की तलाश कर रही थी। सोमवार की सुबह किशोरी का शव मिलने पर परिजनों का गम और गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने पुलिस पर जांच और कार्रवाई में लापरवाही का आरोप लगाया। किशोरी के पिता ने बताया कि गांव सलपानी खुर्द वासी फोटोग्राफर जरनैल सिंह ने उनकी बेटी की हत्या की है। आरोप है कि जरनैल सिंह बहला फुसलाकर किशोरी को अपने साथ जनसुई हेड पर ले गया और वहां चुन्नी से उसका गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद शव नहर में फेंक दिया। उन्होंने बताया कि इस संबंध में पुलिस को जानकारी देने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई, जिसके कारण किशोरी की जान चली गई। इस संबंध में झांसा थाना प्रबंधक सतपाल सिंह ने बताया कि पुलिस ने दो जुलाई को छात्रा की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की थी। अब पिता की शिकायत पर आरोपी जरनैल सिंह के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है। उन्होंने बताया कि करनाल कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में मंगलवार को चिकित्सकों के पैनल से शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed