{"_id":"6687a0a9ae23537fd2087de8","slug":"miscreants-fired-bullets-at-house-of-property-dealer-and-lawyer-in-kurukshetra-2024-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra: बदमाशों ने प्रॉपटी डीलर व वकील के घर चलाई गोलियां, वॉइस मैसेज भेजकर मांगी 50 लाख की रंगदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra: बदमाशों ने प्रॉपटी डीलर व वकील के घर चलाई गोलियां, वॉइस मैसेज भेजकर मांगी 50 लाख की रंगदारी
Fri, 05 Jul 2024 12:58 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Fri, 05 Jul 2024 12:58 PM IST
सार
प्रोपर्टी डीलर जय प्रकाश ने बताया कि उनका आजाद नगर में ही प्रोपर्टी का काम है। रात को वे सभी अपने घर सोए हुए थे। रात करीब साढ़े 11 बजे बाइक पर आए दो बदमाश घर पर गोलियां चलाकर फरार हो गए। उसके बाद उनके मोबाइल पर 50 लाख रुपये मांगने का वॉइस मैसेज आया।
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र में हुई फायरिंग
- फोटो : संवाद
विस्तार
कुरुक्षेत्र के नरकातारी रोड पर आजाद नगर में बदमाशों ने देर रात प्रोपर्टी डीलर और नामी वकील के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। बाइक पर आए दो बदमाश सात-आठ राउंड फायरिंग कर फरार हो गए। इनमें एक गोली कार और लैंप पर लगी। वारदात रात साढ़े 11 बजे की बताई जा रही है। वारदात के बाद से परिवार में दहशत बनीं हुई है। पूरी घटना घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
विज्ञापन
मामला रंगदारी मांगने से जुड़ा है। वारदात के बाद प्रोपर्टी डीलर के मोबाइल पर मैसेज भेजकर 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई। मामले की सूचना पाकर सीआईए-एक और एसटीएफ अंबाला की टीम ने मौके का जायजा लिया। पुलिस ने घटनास्थल से पांच-छह खोल बरामद किए। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
प्रोपर्टी डीलर जय प्रकाश ने बताया कि उनका आजाद नगर में ही प्रोपर्टी का काम है। रात को वे सभी अपने घर सोए हुए थे। रात करीब साढ़े 11 बजे बाइक पर आए दो बदमाश घर पर गोलियां चलाकर फरार हो गए। उसके बाद उनके मोबाइल पर 50 लाख रुपये मांगने का वॉइस मैसेज आया। हालांकि यह मैसेज उन्होंने सुबह देखा, जिसमें रंगदारी न देने पर जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन