{"_id":"624b53379f7ca921ee0e7903","slug":"millions-of-people-of-the-pilgrimage-city-will-get-a-unique-gift-on-the-foundation-day-of-bjp-sandeep-kurukshetra-news-knl103927586","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा के स्थापना दिवस पर तीर्थ नगरी के लाखों लोगों को मिलेगी अनोखी सौगात : संदीप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा के स्थापना दिवस पर तीर्थ नगरी के लाखों लोगों को मिलेगी अनोखी सौगात : संदीप
विज्ञापन
Millions of people of the pilgrimage city will get a unique gift on the foundation day of BJP: Sandeep
- फोटो : Kurukshetra
पिहोवा। भाजपा के स्थापना दिवस पर आजादी के अमृत महोत्सव वर्ष में तीर्थ नगरी के लाखों लोगों को सौगातें मिलेंगी। सौगातें देने के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल छह अप्रैल को अनाज मंडी के प्रांगण में जिलास्तरीय जनसभा को संबोधित करेंगे। यह जानकारी रैली के आयोजक एवं खेल राज्यमंत्री संदीप सिंह ने सोमवार को ढांड रोड पर स्थित एक निजी पैलेस में पत्रकारों को दी।
नगरवासियों को जनसभा के लिए निमंत्रण देते हुए संदीप सिंह ने कहा कि पिहोवा के लोगों का सौभाग्य है कि भाजपा के स्थापना दिवस पर तीर्थ नगरी में जनसभा का आयोजन होने जा रहा है। जनसभा को मुख्यमंत्री मनोहर लाल और भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष ओपी धनखड़ संबोधित करेंगे। इसके अलावा सांसद और विधायक भी जनसभा में पहुंचेंगे। उन्होंने बताया कि पिहोवा वासियों की तरफ से मुख्यमंत्री को कई मांगों और प्रोजेक्ट की सूची सौंपी गई है। सभी मांगों का पहले आकलन कर लिया गया था।
यह मांगें अलग-अलग विभागों से संबंधित हैं। सरकार की तरफ से पिहोवा वासियों को सौगात देने के लिए अंतिम सूची तैयार की जा रही है। इसकी घोषणा स्वयं मुख्यमंत्री रैली के मंच से करेंगे। संदीप सिंह ने एक सवाल का जवाब देते हुए कहा कि वर्ष 2022-23 के लिए मुख्यमंत्री ने हर विभाग जिनमें कृषि, खेल, महिला एवं बाल विकास, शिक्षा सहित अन्य विभागों के बजट में इजाफा करने का काम किया। इस बार खेल विभाग का बजट 540.50 करोड़ रुपये पारित किया गया है।
विज्ञापन
यह बजट देश के किसी भी राज्य में खेलों का सबसे ज्यादा बजट है। खेल राज्यमंत्री ने कहा कि गांव भेरियां में इनडोर स्टेडियम का निर्माण किया जाएगा। इस स्टेडियम की डिजाइनिंग का कार्य पूरा किया जा चुका है। इस प्रोजेक्ट पर सरकार की तरफ से करीब आठ करोड़ रुपये का बजट खर्च किया जाएगा। इस मौके पर भाजपा के जिलाध्यक्ष राजकुमार सैनी, राजेंद्र बाखली, रामकिशन दुआ, राकेश पुरोहित व अक्षय नंदा मौजूद रहे।
‘चंडीगढ़ पर हरियाणा का पूरा हक’
संदीप सिंह ने कहा कि चंडीगढ़ हरियाणा का था और हरियाणा का ही रहेगा। चंडीगढ़ पर हरियाणा का पूरा हक है। इन तमाम विषयों को लेकर मंगलवार को विधानसभा का विशेष सत्र भी बुलाया गया है।