फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Mega vaccination campaign launched to make people wear protective cover

लोगों को सुरक्षा कवच पहनाने के लिए चलाया मेगा टीकाकरण अभियान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 31 Jul 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
Mega vaccination campaign launched to make people wear protective cover
अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से एलएनजेपी अस्पताल में टीकाकरण शिविर आयोजित किया गया। इस दौरान वैक्सीनेटर चरणजीत, रीना और डिंपल बनवाला ने जिला सिविल सर्जन डॉ. संत लाल वर्मा, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सारा अग्रवाल और जिला नोडल अधिकारी डॉ. अनुपमा सिंह के निर्देशानुसार सीनियर नर्सिंग अधिकारी गुरमीत कौर की देख रेख में 207 लोगों को टीका लगाया। इस दौरान 66 को कोविशील्ड की पहली और 167 को दूसरी, कोवैक्सीन की पहली 10 और दूसरी 30 डोज लगाई गई। इसके अलावा भी जिला स्वास्थ्य विभाग द्वारा मेगा वैक्सीनेशन-डेज के तहत 32 टीकाकरण केंद्रों पर 6 हजार 24 को टीके लगाए गए। इनमें से 3472 को पहला और 2550 को दूसरा टीका लगाया गया। डाटा कंप्यूटर ऑपरेटर नेहा सैनी ने टीका लगवाने पहुंचे लोगों का मौके पर ही पंजीकरण किया और विशाल ने व्यवस्था बनाई।
विज्ञापन

वहीं, जिला उप सिविल सर्जन एवं जिला नोडल अधिकारी डॉ. अनुपमा ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की तरफ से 31 जुलाई को मेगा वैक्सीनेशन अभियान के तहत 20 जगहों पर कोवैक्सीन और कोविशील्ड के टीके लगाए जाएंगे। इन सभी जगहों पर 18 से 45 आयु वर्ग के लोगों को कोरोना वैक्सीन की डोज दी जाएगी। उन्होंने बताया कि 31 जुलाई को स्वास्थ्य विभाग की तरफ से 20 जगहों पर कोरोना बचाव का टीका लगाया जाएगा। इन सभी जगहों पर 18 से 45 वर्ष के आयु वर्ग के लोगों को वैक्सीन लगाई जाएगी। उन्होंने कहा कि राजकीय स्कूल टबरा, राधा स्वामी भवन उस्मानपुर नजदीक मधु डायरी, मथाना सीएचसी, गांव दुधला एडब्ल्यूसी, खेड़ी मारकंडा शिव मंदिर नजदीक सेंटर, गांव बलाही एडब्ल्यूसी, गांव झिंवरहेड़ी 1 एडब्ल्यूसी, अनाज मंडी धर्मशाला यूथ हास्टल, टाटका पीएचसी, गांव चम्मू कलां गुरुद्वारा साहिब, गांव सम्भालखी एडब्ल्यूसी, मोहड़ी सब सेंटर, शांति नगर सब सेंटर में कोविशील्ड के टीके लगाए जाएंगे। इन सभी 20 सेंटरों पर एएनएम, आशा वर्कर और चिकित्सकों की ड्यूटियां लगा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed