फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Medicines given to the cowshed

Kurukshetra News: गोशाला को दी गई दवाइयां

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 15 Jul 2025 02:03 AM IST
विज्ञापन
Medicines given to the cowshed
पिहोवा। भारत विकास परिषद शाखा द्वारा परिषद के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में एक सराहनीय सेवा कार्य करते हुए रुग्ण गोशाला में घायल गायों के उपचार हेतु आवश्यक दवाइयों का वितरण किया गया। यह सेवा उन गायों के लिए समर्पित थी जो सड़कों पर घायल अवस्था में पाई जाती हैं।
विज्ञापन

मेघराज मित्तल का विशेष सहयोग रहा, वहीं वेद प्रकाश गर्ग द्वारा गायों के लिए गुड़ की सेवा दी गई। शाखा के प्रधान नवीन गर्ग ने उपस्थित लोगों को गायों की सेवा के प्रति जागरूक होने का संदेश देते हुए कहा कि गौ सेवा सबसे बड़ी सेवा है और समाज के हर व्यक्ति को इसमें भागीदारी निभानी चाहिए। कार्यक्रम में परिषद के कई सदस्य उपस्थित रहे जिनमें प्रमुख रूप से सचिव निपुण गर्ग, कोषाध्यक्ष रामबिलास मित्तल, पूर्व प्रधान ज्ञान भूषण पपनेजा, प्रकाश वर्मा, अजय गर्ग, राकेश खुराना, देव पूर्णिमा, सतीश छाबड़ा, मनसा राम, अजय रोहिला, बलविंद्र सैनी आदि शामिल रहे। इस सेवा कार्य के लिए गोशाला प्रधान पराग धवन, डॉक्टर गौरव और व्यवस्था प्रमुख सुकेश तनेजा ने परिषद के सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया और भविष्य में भी ऐसे सेवाभावी कार्यों में सहयोग की आशा जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed