फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   mc elecrion change in blood war

खूनी संघर्ष में बदला चुनावी रण

Thu, 26 May 2016 12:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/कुरुक्ष्ाेत्र।
ब्यूरो/अमर उजाला/कुरुक्ष्ाेत्र। Updated Thu, 26 May 2016 12:33 AM IST
विज्ञापन
mc elecrion change in blood war
पुलिसकर्मी घायल - फोटो : amarujala
 थानेसर नगर परिषद चुुनाव के दौरान वार्ड नंबर-15 के परिणामों को लेकर बुधवार को जमकर हंगामा हुआ। यहां से विशाल शर्मा की जीत के बाद दो अन्य प्रत्याशियों ने चुनाव में धांधली का आरोप लगाकर हंगामा कर दिया। दो प्रत्याशियों और उनके समर्थकों ने रिटर्निंग अधिकारियों को कमरे में ही रोक लिया और ईवीएम मशीन भी नहीं ले जाने दी। मतदान में धांधली का आरोप लगाते हुए दोनों प्रत्याशियों ने वहीं पर धरना भी दे दिया। जब  पुलिस की समझाईश काम नहीं आई और स्थिति बिगड़ने लगी तब पुलिस को आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े। आरोप है कि विरोध कर रहे लोगों ने पुलिस पर पथराव कर दिया। जिससे एक इंस्पेक्टर सहित चार पुलिसकर्मी घायल हो गए। इसके बाद पुलिस ने भी लाठी चार्ज कर दिया जिससे कुछ लोगों को चोटें आई हैं। फायर ब्रिगेड पर भी कुछ लोगों ने पथराव कर दिया जिससे फायर ब्रिगेड के शीशे टूट गए और चालक को भी चोटें आई।
विज्ञापन


जानकारी अनुसार वार्ड नंबर 15 से विशाल शर्मा, अमित शर्मा और हरदीप सैनी चुनावी मैदान में थे। मतगणना होने के बाद विशाल शर्मा को विजेता घोषित किया गया। जैसे ही रिजल्ट घोषित किया अमित शर्मा और हरदीप सैनी और दोनों के समर्थकों ने मतदान में धांधली का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। दोनों हारे हुए प्रत्याशी धरने पर बैठ गए। हारे हुए एक प्रत्याशी अमित शर्मा ने कहा कि परिणाम आने से पहले विजयी प्रत्याशी ने धांधली की है। इसलिए इस वार्ड का मतदान दोबारा होना चाहिए। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने उन्हें समझाने का प्रयास किया लेकिन प्रत्याशियों ने धरना जारी रखा। बताया जाता है कि कुछ लोगों ने रिटिर्निंग ऑफिसरों को भी रोक लिया। यहां तक कि ईवीएम मशीनें भी नहीं ले जाने दी। इस पर पुलिस तुरंत हरकत में आई और हल्का बल प्रयोग किया। इसके बाद लगा कि स्थिति सामान्य हो गई। लेकिन प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कुछ लोग वापस लौट कर आए और नारेबाजी करने लगे। जब स्थिति ज्यादा बिगड़ने लगी तो पुलिस से थोड़ी सख्ती से काम लेकर लाठी चार्ज किया। बताया जाता है कि इसी दौरान भीड़ ने पथराव शुरू कर दिया। इसके बाद हालात और बिगड़ गए।
विज्ञापन


पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार लोगों ने पथराव शुरू किया तब पुलिस इसके लिए तैयार नहीं थी। ऐसे में पुलिस ने भी इसके बाद लाठी चार्ज कर दिया। पथराव में इंस्पेक्टर बनारसीदास के अलावा, सेक्टर-7 चौकी इंचार्ज एसआई महेंद्र सिंह, एएसआई लाभ सिंह महिला हेड कांस्टेबल बबीता घायल हो गए। पुलिसकर्मियों को एलएनजेपी अस्पताल ले जाया गया है। बताया जाता है कि पुलिस के लाठी चार्ज में भी दोनों हारे हुए प्रत्याशियों के अलावा कुछ लोगों को चोट लगी है। भीड़ को हटाने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोले भी छोड़ने पड़े। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो पुलिस ने हवाई फायर भी किए। हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हो पाई। आंसू गैस छोड़ने के बाद वहां अफरा-तफरी मच गई और लोग वहां से भागने लगे। इसी दौरान वहां आ रही फायर ब्रिगेड पर कुछ लोगों ने पथराव कर दिया। फायर ब्रिगेड पर पार्किंग टाइल्स उखाड़ कर फेंकी गई। इस पथराव में चालक भी घायल हो गया। फिलहाल स्थिति तनावपूर्ण है। डीएसपी रमेश गुलिया, डीएसपी नुपूर बिश्नोई डीएसपी शाहाबाद गुरमेर सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद है। विजय प्रत्याशी के घर के बार भी सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


15 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
इधर पुलिस ने हंगामा और पथराव करने वाले करीब 15 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। एसपी सिमरदीप सिंह ने बताया कि हार के बाद कुछ प्रत्याशियों ने हंगामा किया। हमारे पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। उनकी रिपोर्ट के आधार अलग से मामला दर्ज किया जाएगा। हंगामा और पथराव करने वाले लोगों को छोड़ा नहीं जाएगा।

वर्जन
- जो हुआ दुर्भाग्यपूर्ण है। हम दोबारा काउंटिंग कराने के लिए भी तैयार हैं। हम जांच के लिए भी तैयार हैं। यह बात विरोधी पक्ष से भी कही लेकिन वे इसके लिए भी तैयार नहीं हैं।
-सुभाष सुधा, विधायक थानेसर ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed