फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Mass marriage ceremony outlined, Kurukshetra

सामूहिक विवाह समारोह की रूपरेखा बनाई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 17 Oct 2022 01:54 AM IST
विज्ञापन
Mass marriage ceremony outlined, Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। श्री जयराम विद्यापीठ में तीन साल बाद सामूहिक विवाह समारोह दो दिसंबर को आयोजित किया जाएगा। इसी कड़ी में रविवार को बैठक आयोजित कर समारोह के आयोजन की रूपरेखा बनाई गई।
गीता जयंती समारोह समिति के सदस्यों की राजेंद्र सिंघल की अध्यक्षता में हुई बैठक में ईश्वर गुप्ता, कुलवंत सैनी, टेक सिंह लोहार माजरा, खरैती लाल सिंगला, सुरेंद्र गुप्ता, राजेश सिंगला, डीके गुप्ता इत्यादि ने हिस्सा लिया। राजेंद्र सिंघल ने बताया कि परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी के निर्देशानुसार इस वर्ष भी गीता जयंती के अवसर पर गरीब परिवारों की कन्याओं का सामूहिक विवाह समारोह दो दिसंबर को आयोजित किया जाएगा। गीता जयंती समारोह समिति ने सामूहिक विवाह के इच्छुक परिवारों के आवेदन आमंत्रित किए हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया विद्यापीठ में पिछले तीन दशकों में अभी तक 12 सौ से अधिक गरीब परिवारों की कन्याओं का विवाह करवाया जा चुका है। जयराम संस्थाओं के मीडिया प्रभारी राजेश सिंगला ने बताया कि यह सामूहिक विवाह समारोह पिछले करीब तीन दशकों से दिल्ली के सारादेवी चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष राम लाल गोयल, प्रयाग चंद गोयल, परुषोत्तम गोयल तथा उनके परिवार के सदस्यों द्वारा आयोजित किया जाता रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गीता जयंती पर आयोजित होने वाले सामूहिक विवाह समारोह में वर-वधू को आशीर्वाद देने के लिए देश के अनेकों संत महापुरुष भी मौजूद होते हैं। विद्यापीठ नव विवाहित जोड़ों को वैवाहिक जीवन यापन के लिए बर्तन, टीवी, अलमारी, डबल बेड, गद्दे चादर, कंबल, साइकिल, ट्रंक, लड़का-लड़की के कपड़े, टेबल, कुर्सियां, सिलाई मशीन, जेवर, शृंगारदान इत्यादि दिए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed