{"_id":"5d4493828ebc3e6cf7222ef1","slug":"mansoon-kurukshetra-news-rtk5092041192","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिमझिम फुहारों ने मौसम को बनाया खुशनुमां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिमझिम फुहारों ने मौसम को बनाया खुशनुमां
विज्ञापन
rain
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महज एक घंटा की बरसात से पिहोवा के मुख्य मार्गों सहित कॉलोनियों एवं गलियों में जलभराव हो गया। सीवरेज तथा नाले जाम होने से पानी घरों में आ गया। शुक्रवार करीब एक घंटे की बरसात ने प्रशासन की पोल खोल दी। हालांकि बूंदाबांदी से लोगों को गर्मी से राहत मिली और पर्यटकों ने ब्रह्मसरोवर पर पहुंचकर मौसम का आनंद उठाया।
मानसून से पहले प्रशासन से जलभराव से निपटने के दावे किए थे। पिहोवा में मॉडल टाउन, अंबाला रोड, फॉर मरला कॉलोनी, शिवा मार्केट, सिकंदरा कॉलोनी सहित कई अन्य स्थानों पर बरसात का पानी जमा हो गया, जिससे गुस्साए लोगों ने प्रशासनिक अधिकारियों को सूचना देकर उन्हें मौके पर बुलाया और पानी निकासी की समस्या से रूबरू कराया। सिकंदरा कॉलोनी निवासी जसपाल सिंह, राजेंद्र सिंह, सरबजीत सिंह, काबल सिंह ने बताया कि मामूली सी बरसात से उनकी कॉलोनी में पानी जमा हो जाता है। कई बार इस बारे में शिकायत की, लेकिन अधिकारी गौर नहीं करते। कॉलोनी में करीब तीन फीट चौड़ा बरसाती नाला है। जो पेट्रोल पंप संचालक द्वारा बंद किया हुआ है। ऐसे में पानी की निकासी न होने के कारण पानी घरों में आ जाता है।
शुक्रवार को कॉलोनी के लोगों ने बरसात के बाद इसकी सूचना प्रशासनिक अधिकारी को दी और अपनी समस्या से अवगत कराया। वार्ड नंबर चार के पार्षद महेंद्र सिंह ने कहा कि बरसाती नाला बंद किए जाने से कॉलोनी वासियों को समस्या आ रही है। गुस्साए कॉलोनी वासियों ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द ही समस्या नहीं हुआ तो वे प्रशासन के खिलाफ एक्शन लेंगे। जेई जगजीत का कहना है कि बरसाती नाला काफी गहरा है, लेकिन पंप के सामने वाले हिस्से में नाले में मिट्टी डली हुई है, जिसे निकाला जा रहा है। वहीं फॉर मरला कॉलोनी व शिवा मार्केट में भी बरसात का पानी जमा हो गया। लोगों ने बताया कि जरा सी बरसात उनके लिए आफत बन जाती है। पिछले कई साल से यहां की नालियां तथा सीवरेज बंद है, जिस कारण बरसात का पानी ओवर फलो होकर गलियों से उनके घरों में आ जाता है। शुक्रवार को भी उनके कॉलोनी में बरसाती पानी जमा हो गया था, जिसे पालिका द्वारा इंजन लगा कर बाहर निकाला गया।