फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Mandvi got first place in discus throw competition

Kurukshetra News: डिस्कस थ्रो प्रतियोगिता में मांडवी ने पाया प्रथम स्थान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 13 Mar 2024 03:17 AM IST
विज्ञापन
Mandvi got first place in discus throw competition
कुरुक्षेत्र। स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ एडवांस्ड स्टडी इन टीचर एजुकेशन पलवल में दो दिवसीय वार्षिक खेल कूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसका समापन मंगलवार को किया गया। मुख्यातिथि पूर्व निदेशक एवं अर्जुन अवार्डी डॉ. दलेल सिंह ने विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया। निदेशक डॉ. ऋषि गोयल ने भी विजेता विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया। समन्वयक डॉ. रीता ने बताया कि महिला वर्ग डिस्कस थ्रो प्रतियोगिता में मांडवी पहले, गुरप्रीत दूसरे और सलोनी ने तीसरा स्थान हासिल किया और लेमन स्पून दौड़ प्रतियोगिता में वर्षा पहले, मुस्कान दूसरे और आकृति ने तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

पुरुष वर्ग लेमन स्पून दौड़ प्रतियोगिता में आयुष पाल ने पहला और आशीष ने दूसरा स्थान हासिल किया और स्लो साइक्लिंग प्रतियोगिता में विवेकानंद पहले, विभु दूसरे और साहिल ने तीसरा स्थान हासिल किया। डॉ. दलेल सिंह ने खिलाड़ियों को नशे से दूर रहने के लिए, दैनिक जीवन में खेल को खेलने, फोन का कम उपयोग ,अच्छी सेहत बनाने का आह्वान किया। जीवन में सकारात्मक विचारों को अपनाना चाहिए, खेल हो दैनिक जीवन हो। प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में एक खेल जरूर अपनाना चाहिए। संस्थान प्रभारी डॉ. प्रवीण कुमार ने डॉ. दलेल सिंह की उपलब्धियां को खिलाड़ियों से साझा किया। इस मौके पर डॉ. सुमंत कुमार, डॉ. विनय गोयल, डॉ. अजमेर, डॉ. सुमन, सुनीला, दिव्या, रितु, प्रमोद, इंद्रजीत, अरविंद ,कमल सहित अन्य शिक्षक व खिलाड़ी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed