फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Mana Ram was defeated by Talpada Tusharabhai

Kurukshetra News: मुक्केबाजी में माना राम को तल्पदा तुशारभाई ने हराया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 03 Mar 2026 03:31 AM IST
विज्ञापन
Mana Ram was defeated by Talpada Tusharabhai
कुरुक्षेत्र। अखिल भारतीय बॉक्सिंग चेपियनशिप का शुभारंभ करते हुए। विज्ञप्ति
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में सोमवार से अखिल भारतीय बॉक्सिंग चैंपियनशिप शुरु हो गई। आठ मार्च तक चलने वाली चैंपियनशिप के पहले दिन अधिकतर मुकाबले 47–50 किग्रा वर्ग में हुए। जिसमें कई मुकाबले खिलाड़ियों ने ब्लू कॉर्नर से जीते, खासकर शुरुआती बाउट्स में ब्लू कॉर्नर हावी रही।
विज्ञापन

पहले मुकाबला 47–50 किग्रा वर्ग में था जिसमें माना राम (आईएएसईआर) को तल्पदा तुशारभाई (एसपीयू) ने वॉकओवर से हराया, दूसरे मुकाबले में भी सार्थक दहीवाले (जीडीएयूजी) को कुननथु आए के लिकिल (जेएनटीयूएच) ने वॉकओवर से मात दी। तीसरे मुकाबले में गुनाकथिरवेल एल. (वीआईएसटीए) ने सत्यजीत राम (यूओसी) को 5:0 से हराया। जबकि एक रोचक मुकाबला जो पंद्रहवें बाउट में हुआ वो अधूरा रहा, ब्रिजेश तम्टा और उज्ज्वल के बीच कोई नतीजा नहीं निकला। इस तरह पहले 16 बाउट्स में ब्लू कॉर्नर ने शुरुआत में लगातार जीत दर्ज की, लेकिन बीच से लेकर अंत तक रेड कॉर्नर ने वापसी करते हुए कई मुकाबले अपने नाम किए
विज्ञापन

चैंपियनशिप का शुभारंभ कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने किया। उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय में एथलेटिक ट्रैक को शीघ्र ही सिंथेटिक बनाने की प्रक्रिया शुरु की जाएगी। साथ ही ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ की स्थापना के लिए एक करोड़ रुपये की राशि जो सरकार द्वारा प्रदान की गई है, उससे खिलाड़ियों को और उन्नत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। उन्होंने बताया कि पिछले दो वर्षों में विश्वविद्यालय ने ‘माका ट्रॉफी’ में तीसरा स्थान प्राप्त किया और ‘खेलो इंडिया’ प्रतियोगिता में 13वां स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विश्वविद्यालय ने अब तक 16 अर्जुन अवॉर्डी, 5 द्रोणाचार्य अवॉर्डी और 9 पद्मश्री सम्मानित खिलाड़ी देश को दिए हैं। इस अवसर पर डीन एकेडमिक अफेयर्स प्रो. राकेश कुमार, बॉक्सिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के महासचिव प्रमोद कुमार, खेल परिषद अध्यक्ष डॉ. अमित टाया, एआईयू ऑब्जर्वर डॉ. सुनील पुरोहित, कम्पटीशन डायरेक्टर डॉ. प्रदीप ढाका, और बॉक्सिंग कोच राजेश कुमार राजौंद, डॉ. सुरेंद्र वर्मा, सहित कई खिलाड़ी मौजूद रहे। संवाद

कुरुक्षेत्र। अखिल भारतीय बॉक्सिंग चेपियनशिप का शुभारंभ करते हुए। विज्ञप्ति

कुरुक्षेत्र। अखिल भारतीय बॉक्सिंग चेपियनशिप का शुभारंभ करते हुए। विज्ञप्ति

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed