फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Maize soaked by storm and rain at Ladwa Mandi.

Kurukshetra News: लाडवा मंडी में आंधी-बारिश से मक्का भीगी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jun 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
Maize soaked by storm and rain at Ladwa Mandi.
लाडवा। लाडवा में वीरवार अलसुबह हुई बारिश आमजन के लिए राहत लाई, पर मक्का किसानों के लिए आफत बन गई। मंडी में सूखने के लिए फैलाई गई मक्का बारिश में भीगकर बह गई। किसान धर्मबीर, जसविंदर और सतबीर ने बताया कि मक्के पर न्यूनतम समर्थन मूल्य नहीं है। व्यापारी नमी बताकर मक्का औने-पौने दामों पर खरीदते हैं, जिससे किसानों को आर्थिक नुकसान होता है। बुधवार को मक्का गीला होने के कारण नहीं बिक सका था, इसलिए उसे मंडी फड़ पर सुखाने के लिए डाला गया था। वीरवार अलसुबह अचानक आई आंधी-बारिश में मक्का और अधिक गीला हो गया। बाजार समिति सचिव संत कुमार ने बताया कि मक्के पर न्यूनतम समर्थन मूल्य नहीं है। उन्होंने कहा कि शिकायत आने पर नुकसान की रिपोर्ट बनाई जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed