फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Mahabharata history finds World : kasni

महाभारत कालीन इतिहास को जानेगी दुनिया : कासनी

Wed, 09 Sep 2015 12:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कुरुक्षेत्र
ब्यूरो/अमर उजाला कुरुक्षेत्र Updated Wed, 09 Sep 2015 12:35 AM IST
विज्ञापन
Mahabharata history finds World : kasni
अंबाला मंडल की आयुक्त और कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड की सदस्य सचिव नीलम पी कासनी ने कहा कि केडीबी और सरकार का लक्ष्य है कि धर्मनगरी के पांच हजार वर्ष पुराने इतिहास और यहां की धरोहरों को दुनिया जाने।
विज्ञापन


इस लक्ष्य को पाने के लिए ही सरकार आधुनिकतम सुविधाएं उपलब्ध करवा रही है। इसी कड़ी में ही ब्रह्मसरोवर, पैनोरमा, श्रीकृष्ण संग्रहालय और ज्योतिसर तीर्थ पर नि:शुल्क  वाई-फाई सेवा शुरू की गई है। इसके साथ ही पर्यटकों के लिए कुरुक्षेत्र दर्शन सीडी भी अब उपलब्ध करवाई जाएगी।
विज्ञापन


आयुक्त नीलम पी कासनी मंगलवार को केडीबी के सभागार में नि:शुल्क वाई-फाई सेवा का शुभारंभ करने और कुरुक्षेत्र 48 कोस के तीर्थों पर तैयार की गई कुरुक्षेत्र दर्शन सीडी का विमोचन करने के बाद पत्रकारों से बात कर रही थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि केडीबी, जिला प्रशासन और आईटी सोसायटी के सहयोग से कुरुक्षेत्र 48 कोस के तीर्थस्थलों और पर्यटनस्थलों की कुरुक्षेत्र दर्शन सीडी तैयार की गई है।

इस मौके पर उपायुक्त सीजी  रजिनिकांतन, सीईओ केडीबी डॉ. पूजा भारती, डीआईपीआरओ सुनील कुमार, डीआईओ विनोद सिंगला, श्रीकृष्ण संग्रहालय के क्यूरेटर राजेंद्र राणा, एडीआईओ कमल त्यागी आदि अधिकारी मौजूद रहे।

पर्यटकों को आकर्षित करने की जद्दोजहद
आयुक्त ने कहा कि प्रशासन के तमाम प्रयासों के बावजूद पर्यटकों का एक बड़ा वर्ग धर्मनगरी नहीं पहुंच पा रहा है। इन पर्यटकों को ही आकर्षित करने के लिए प्रशासन प्रयास कर रहा है।

प्रशासन ने टच स्क्रीन, ब्रोशर, मोबाइल एप आदि सुविधाएं पहले ही उपलब्ध करवा दी हैं। इसके साथ ही पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए नई तकनीकी का प्रयोग किया जा रहा है।

ऑडियो सेवा जोड़ने का दिया सुझाव

आयुक्त ने प्रशासन को सुझाव दिया है कि कुरुक्षेत्र के तीर्थस्थलों और पर्यटन स्थलों पर आने वाले पर्यटकों को गाइड करने के लिए वाई-फाई में ऑडियो सेवा भी जोड़ी जाए।

ऑडियो के माध्यम से पर्यटक को संबंधित तीर्थ के बारे में आसानी से जानकारी मिल सकेगी।

अनलिमिटेड इंटरनेट कर सकेंगे प्रयोग
डीआईओ विनोद सिंगला ने बताया कि प्रशासन ने फिलहाल ब्रह्मसरोवर, ज्योतिसर, पैनोरमा, श्रीकृष्ण संग्रहालय पर अनलिमिटेड इंटरनेट यूज की सुविधा उपलब्ध करवाई है। इसे यूज करने के लिए व्यक्ति को निर्धारित स्थान पर पहुंचने के बाद इंटरनेट के किसी भी  ब्रोशर पर जाकर वाई-फाई कुरुक्षेत्र दर्शन को सेलेक्ट करना होगा। इसके बाद यूजर नेम और पासवर्ड अंकित करने के बाद सुविधा का प्रयोग किया जा सकेगा। निश्:ाुल्क वाई-फाई सेवा की स्पीड 256 केबीपीएस होगी।

एसएमएस से भी मिलेगी जानकारी
अब एसएमएस के माध्यम से भी पर्यटक किसी भी तीर्थस्थल या पर्यटन स्थल जैसे पैनारमा, श्रीकृष्ण संग्रहालय या केडीबी में मनाए जाने 

वाले उत्सव या त्योहारों की जानकारी हासिल कर सकेंगे। इसके लिए पर्यटक को सीसीएमएस स्पेस सब स्पेस संबंधित तीर्थ का नाम अंकित करके 9954699899 पर एसएमएस भेजना होगा। यह सेवा नि:शुल्क रहेगी।


मानचित्र भी होगा स्क्रीन पर
प्रशासन के मोबाइल एप, नि:शुल्क वाई-फाई और केडीबी की वेबसाइट के माध्यम से पर्यटक या श्रद्धालु कहीं से भी कुरुक्षेत्र के तीर्थस्थलों तक पहुंचने के मानचित्र, कुरुक्षेत्र के होटलों और धर्मशालाओं के बारे में जानकारी हासिल कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed