फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Machine installed in CHC Ladwa

Kurukshetra News: सीएचसी लाडवा में स्थापित की मशीन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 25 Mar 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
Machine installed in CHC Ladwa
लाडवा। सीएचसी में प्रदेश सरकार द्वारा भेजी गई टीबी जांच मशीन। विज्ञ​प्ति - फोटो : samvad
लाडवा। विश्व क्षयरोग दिवस के उपलक्ष्य में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में टीबी के मरीजों के विशेष जांच के लिए सरकार की ओर से ट्रू नोट मशीन की स्थापना की गई। इसके माध्यम से क्षय रोग की शीघ्र व सटीक पहचान सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी। इससे लाडवा शहर के साथ आसपास के लोगों के लिए भी जांच सुविधा आसान हो जाएगी।
विज्ञापन

मशीन के बाद सैंपल को अन्य लैब में भेजने की आवश्यकता नहीं होगी। इससे जांच रिपोर्ट जल्द प्राप्त हो पाएगी और मरीजों का समय पर इलाज शुरू करना संभव होगा।
विज्ञापन

इससे पहले जांच के लिए निजी संस्थानों पर निर्भर रहना पड़ता था जिसमें लगभग 2500 रुपये तक जेब ढीली होती थी। अब सीएचसी लाडवा में यह सुविधा नि:शुल्क उपलब्ध हो पाएगी। मशीन की कीमत लाखों में है। सीएचसी में सभा के दौरान आमजन, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और कर्मियों को वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. कृष्णकांत ने जरूरी जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि क्षय रोग जैसी बीमारी छुआछूत से नहीं फैलती। संक्रमित व्यक्ति के कफ में कीटाणु की वजह से ही किसी स्वस्थ व्यक्ति को हो सकती है। इलाज से यह कीटाणु पूरी तरह समाप्त हो जाते हैं। इसके लक्षण बुखार या दो सप्ताह से ज्यादा खांसी इत्यादि होती है। इसकी जांच नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर कराई जा सकती है। मशीन से सटीक रिपोर्ट उपलब्ध होगी।

लाडवा। सीएचसी में प्रदेश सरकार द्वारा भेजी गई टीबी जांच मशीन। विज्ञप्ति

लाडवा। सीएचसी में प्रदेश सरकार द्वारा भेजी गई टीबी जांच मशीन। विज्ञप्ति- फोटो : samvad

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed