{"_id":"68c9ce604087e65425093791","slug":"lord-vishwakarma-jayanti-will-be-celebrated-today-in-jangra-dharamshala-kurukshetra-news-c-45-1-kur1001-142191-2025-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: जांगड़ा धर्मशाला में आज मनाई जाएगी भगवान विश्वकर्मा जयंती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: जांगड़ा धर्मशाला में आज मनाई जाएगी भगवान विश्वकर्मा जयंती
Wed, 17 Sep 2025 02:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
Updated Wed, 17 Sep 2025 02:23 AM IST
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। मार्बल एंड टाइल फिटिंग लेबर वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से भगवान विश्वकर्मा जयंती के उपलक्ष्य में बुधवार को हवन-यज्ञ एवं भंडारा लगाया जाएगा। एसोसिएशन के प्रधान शिव कुमार जांगड़ा व उप प्रधान रणबीर बाहरी ने बताया कि हर साल भगवान विश्वकर्मा की जयंती पर एसोसिएशन की ओर से हवन-यज्ञ के साथ भंडारा दिया जाता है। इस बार बुधवार को छोटे रेलवे स्टेशन के नजदीक जांगड़ा धर्मशाला में विश्वकर्मा जयंती एसोसिएशन मनाई जाएगी। सुबह नौ बजे हवन होगा और दोपहर 12 बजे भंडारा दिया जाएगा। इस मौके पर एसोसिएशन के अध्यक्ष रोहताश सिंह, सचिव राजकुमार लाखू, उप सचिव सोनू समानी, कार्यकारी अध्यक्ष शमशेर सिंह, कोषाध्यक्ष विजय धीमान, उप कोषाध्यक्ष नरेश कुमार, मीडिया प्रभारी मलकीत सिंह सहित अन्य एसोसिएशन सदस्य मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन