फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   LNJP Hospital consultant doctor accused of raping a minor

Kurukshetra News: एलएनजेपी अस्पताल के कंसल्टेंट चिकित्सक पर नाबालिग से दुष्कर्म करने का आरोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jun 2026 02:35 AM IST
विज्ञापन
LNJP Hospital consultant doctor accused of raping a minor
कुरुक्षेत्र। लोकनायक जयप्रकाश (एलएनजेपी) जिला नागरिक अस्पताल में एक कंसल्टेंट चिकित्सक पर 29 मई को भर्ती एक नाबालिग से कई बार दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। पीड़िता के पेट में दर्द व पेशाब में जलन होने पर उसे महिला वार्ड में दाखिल कराया गया है। पीड़िता का उपचार आरोपी चिकित्सक ही कर रहा था। पीड़िता ने आरोप लगाया कि आराेपी ने ही उसे अस्पताल में दाखिल होने के लिए फोन कर बोला था, इसके बाद कई बार अपने ओपीडी रूम में दुष्कर्म किया। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने एक बार उसे अपने कमरे में देर तक अंदर रखा और इस दौरान भी कई बार दुष्कर्म किया।
विज्ञापन

30 मई की रात को 8:30 पर अचानक पीड़िता की महिला वार्ड में तबीयत बिगड़ गई तो पीड़िता ने वार्ड में तैनात नर्स को बताया कि उसे ब्लीडिंग हो रही है। नर्स तुरंत पीड़िता को इमरजेंसी वार्ड में चिकित्सक के पास लेकर पहुंची। चिकित्सक के पूछने पर पीड़िता ने आपबीती सुनाते हुए कहा कि आरोपी चिकित्सक ने उनके साथ कई बार दुष्कर्म किया। इसके बाद इमरजेंसी में ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. उपेंद्र ने तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी। चिकित्सक ने पुलिस को दी गई सूचना में बताया कि महिला वार्ड में दाखिल एक नाबालिग अस्पताल में कार्यरत एक चिकित्सक पर दुष्कर्म के आरोप लगा रही है। उन्होंने बताया कि नाबालिग का उपचार जारी है।
विज्ञापन

सूचना पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और पीड़िता के बयान दर्ज कर उसकी सुरक्षा में एक महिला पुलिसकर्मी को तैनात कर दिया। पुलिस आरोपी चिकित्सक की तलाश के लिए दबिश दे रही है, वहीं दूसरी ओर पीड़िता के बयान मजिस्ट्रेट के समक्ष दर्ज करवाने के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी। परिजनों से भी लिखित में तहरीर लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन




ब्लीडिंग होने पर हुआ दुष्कर्म का खुलासा
पुलिस को सूचना देने वाले डॉ. उपेंद्र के अनुसार नाबालिग को 29 मई की दोपहर को महिला वार्ड में आरोपी चिकित्सक के अधीन भर्ती किया गया था। रात करीब 8:30 बजे नाबालिग को अधिक ब्लीडिंग की शिकायत के बाद इमरजेंसी वार्ड में शिफ्ट किया गया। यहां नाबालिग ने अपने साथ हुए यौन शोषण का खुलासा किया, इसके बाद अस्पताल की गाइनोकोलॉजिस्ट ने पीड़िता का आगे का उपचार जारी किया।



आरोपी पर पहले भी लग चुके दुष्कर्म के आरोप, एक बार जा चुका है जेल
आरोपी चिकित्सक पर पहले भी दुष्कर्म का आरोप लग चुका है। आरोपी सीएमओ पद से सेवानिवृत्त हैं और वर्तमान में एलएनजेपी अस्पताल में कंसल्टेंट फिजिशियन के रूप में कार्यरत है। आरोपी पहले भी एक महिला से दुष्कर्म के मामले में जेल जा चुका है। मामला सामने आने के बाद अस्पताल प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए पूरे प्रकरण की सूचना पुलिस को दी है।




डीडीआर दर्ज कर की कार्रवाई शुरू : सुरेंद्र
थाना के केयूके प्रभारी सुरेंद्र कुमार ने बताया कि अस्पताल से एक चिकित्सक के माध्यम से ऑनलाइन सूचना मिली थी, जिसके आधार पर उनकी टीम मौके पर पहुंची और नाबालिग के बयान दर्ज कर एक पुलिसकर्मी को उसकी सुरक्षा में तैनात किया गया है। परिजनों से शिकायत लेकर तहरीर दर्ज कर ली गई है। मजिस्ट्रेट नियुक्त करवा कर नाबालिग के बयान दर्ज करवाने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। आरोपी चिकित्सक की तलाश में टीम दबिश दे रही है। पुलिस इस मामले में आगे की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed