{"_id":"674a2cb20f5502206c01b394","slug":"lions-club-pehowa-and-municipality-gave-the-message-of-polythene-free-kurukshetra-news-c-45-1-kur1002-127585-2024-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: लायंस क्लब पिहोवा और नगरपालिका ने दिया पॉलीथिन मुक्त का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: लायंस क्लब पिहोवा और नगरपालिका ने दिया पॉलीथिन मुक्त का संदेश
Sat, 30 Nov 2024 02:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
Updated Sat, 30 Nov 2024 02:35 AM IST
विज्ञापन
पिहोवा। लायंस क्लब पिहोवा रॉयल और नगरपालिका के संयुक्त प्रयास से स्वच्छ पिहोवा व प्लास्टिक हटाओ अभियान आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य शहर को स्वच्छ और पॉलीथिन मुक्त बनाना था। अभियान का नेतृत्व श्री आशीष चक्रपाणि, अध्यक्ष नगरपालिका पिहोवा और लायंस क्लब पिहोवा रॉयल के अध्यक्ष शाश्वत चक्रपाणि ने किया।
सरस्वती चौक से परशुराम चौक तक निकाली गई जागरूकता रैली में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान कपड़े के थैलों और कूडे़दान का वितरण किया गया, सफाई कर्मियों को ग्लव्स, मास्क और झाड़ू प्रदान किए गए और लोगों को पॉलीथिन के उपयोग को समाप्त करने और स्वच्छता बनाए रखने के लिए प्रेरित किया।
डीसीएम हन्नू चक्रपाणि, डीसीएम संदीप गर्ग, रवि जिंदल, सचिव विक्की वर्मा, कोषाध्यक्ष सुमित जिंदल, प्रोजेक्ट मैनेजर कपिल गर्ग, प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर यतिन तनेजा, और लायंस क्लब के अन्य सदस्यों का योगदान उल्लेखनीय रहा लायंस क्लब के सदस्य संदीप सिंगला, सौरभ गुलाटी ने इस अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस अभियान में भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष अभिजीत वासन, रीचिक कौशिक और उनकी टीम, तथा श्री श्याम परिवार सोनू प्रजापत और यश वर्मा सहित कई सामाजिक संगठनों ने सक्रिय रूप से भाग लिया।
विज्ञापन
अभियान की सफलता पर लायंस क्लब पिहोवा रॉयल और नगरपालिका पिहोवा ने सभी सामाजिक संगठनों और नागरिकों का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में नगरपालिका अध्यक्ष आशीष चक्रपाणि ने कहा कि सभी संगठनों और नगर वासियों की भागीदारी के बिना यह अभियान संभव नहीं था। यह अभियान न केवल स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने का माध्यम था, बल्कि सामूहिक प्रयासों से शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने की प्रेरणा भी देता है।