फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Light drizzle caused the maximum temperature to drop by three degrees in a day.

Kurukshetra News: हल्की बूंदाबांदी से एक दिन में तीन डिग्री लुढ़का अधिकतम तापमान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 19 Feb 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
Light drizzle caused the maximum temperature to drop by three degrees in a day.
कुरुक्षेत्र। हल्की बूंदाबांदी के बाद पूरा दिन छाए रहे बादल। संवाद
कुरुक्षेत्र। जिलेभर में एक बार फिर मौसम ने करवट ली है। हल्की बूंदाबांदी और ठंडी हवाओं के कारण एक दिन में तापमान में करीब तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। पूरा दिन आसमान में बादल छाए रहे। अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहा। पिछले कुछ दिनों से तापमान लगातार बढ़ रहा था। अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। मौसम में आया यह बदलाव किसानों के लिए राहत भरा साबित हो रहा है।
विज्ञापन

मौसम का परिवर्तन किसानों के लिए लाभदायक : कृषि उप निदेशक डॉ. कर्म चंद ने कहा कि मौसम परिवर्तन को विशेष रूप से किसानों के लिए लाभदायक माना जा रहा है। गेहूं की फसल इस समय बढ़वार के महत्वपूर्ण चरण में है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हल्की बूंदाबांदी और तापमान में आई गिरावट से गेहूं की फसल को फायदा मिलेगा। इससे मिट्टी में नमी बनी रहेगी और पौधों की जड़ों को पर्याप्त पोषण मिल सकेगा। हाल के दिनों में बढ़ती गर्मी ने किसानों की चिंता बढ़ा दी थी, क्योंकि अधिक तापमान से फसल की बढ़वार प्रभावित हो सकती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसान बोले- ऐसा मौसम फसल के लिए अच्छा : किसान राज कुमार ने कहा कि यदि मौसम इसी तरह संतुलित बना रहा तो उत्पादन पर सकारात्मक असर पड़ेगा। किसान मनोज और कर्मवीर ने कहा कि समय पर हुई यह बूंदाबांदी उनके लिए राहत लेकर आई है। इससे सिंचाई की जरूरत भी कुछ हद तक कम हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed