फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   language, punjabi, civic

जम्मू-कश्मीर की अधिकारिक भाषाओं से पंजाबी भाषा के बहिष्कार पर शिअद ने जताई आपत्ति

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
language, punjabi, civic
बैठक के बाद जानकारी देती शिरोमणि अकाली दल हरियाणा की महिला विंग की प्रदेशध्यक्षा बीबी रविंदर कौ? - फोटो : Kurukshetra
शिरोमणि अकाली दल हरियाणा की महिला विंग की प्रदेश अध्यक्ष बीबी रविंद्र कौर अजराना ने जम्मू-कश्मीर की अधिकारिक भाषाओं से पंजाबी भाषा के बहिष्कार पर कड़ा ऐतराज जताया है। उन्होंने कहा कि पंजाबी न केवल जम्मू-कश्मीर राज्य के एक बड़े हिस्से की मातृभाषा थी, बल्कि इसे जम्मू और कश्मीर के संविधान में भी मान्यता प्राप्त थी। बावजूद, पंजाबी भाषा के खिलाफ भेदभाव की खबरें समझ से परे हैं। वे गुरुद्वारा बैकुंठधाम में पार्टी की बैठक के बाद पत्रकारों को जानकारी दे रहीं थी।
विज्ञापन

उन्होंने जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल से मांग की कि वे राज्य की अधिकारिक भाषा के रूप में पंजाबी की स्थिति को बहाल करें। अकाली दल ने हमेशा पंजाबियों की मातृभाषा के लिए न्याय की लड़ाई लड़ी है। पंजाबी भाषा का सिख समुदाय के लिए धार्मिक, सांस्कृतिक और भावनात्मक महत्व है। ऐसे में जम्मू-कश्मीर में अधिकारिक भाषाओं से पंजाबी का बहिष्कार अल्पसंख्यक विरोधी कदम है। उन्होंने कहा कि पंजाबी भाषा संविधान में मान्यता प्राप्त अधिकारिक भाषाओं में से एक थी। ये दुनिया भर में पंजाबियों की मातृभाषा है। उन्होंने जोर देकर कहा कि पंजाब और उसके पड़ोसी राज्यों जैसे हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, दिल्ली और जम्मू-कश्मीर को एक विशेष दर्जा प्राप्त है, इसलिए किसी भी तरह का भेदभाव बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed