{"_id":"69b5c1e4d8d4184514067a97","slug":"lakhs-of-devotees-from-different-states-will-take-bath-on-amavasya-dd-sharma-kurukshetra-news-c-45-1-knl1024-151554-2026-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"विभिन्न राज्यों के लाखों श्रद्धालु करेंगे अमावस पर स्नान : डीडी शर्मा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विभिन्न राज्यों के लाखों श्रद्धालु करेंगे अमावस पर स्नान : डीडी शर्मा
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। जयभगवान शर्मा डीडी।
- फोटो : लहरपुर क्षेत्र के ग्राम खानपुर मोहद्दीनपुर में निष्प्रयोज्य खड़ी पानी की टंकी।
पिहोवा। उपमंडल में हर वर्ष चैत्र चौदस मेले का आयोजन किया जाता है। इस बार मेला 16 से 19 मार्च तक होगा। मेले के दौरान विभिन्न राज्यों के लोग सरस्वती सरोवर में स्नान करेंगे और अपने पूर्वजों की आत्मा की सुख-शांति के लिए पिंडदान करेंगे।
भाजपा के वरिष्ठ नेता जयभगवान शर्मा डीडी ने कहा कि मेले में पहले ही हिमाचल प्रदेश के लोग आने शुरू हो जाते हैं। चैत्र की अमावस को सभी श्रद्धालु अपने पितरों की आत्मा की शांति के लिए पिंडदान व पूजा-पाठ करवाते हैं। इस अवसर पर लाखों श्रद्धालु भिन्न-भिन्न राज्यों से पिहोवा के सरस्वती तट पर आते हैं। इस चैत्र चौदस मेले के अवसर पर उपमंडल पिहोवा के बाजार विशेषकर सरस्वती तीर्थ के चारों तरफ श्रद्धालुओं के आवागमन से रौनक का माहौल बन जाता है।
उन्होंने कहा कि मेले में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए सभी प्रकार की सुविधाएं मुहैया करवाने के साथ-साथ सुरक्षा की विशेष व्यवस्था की जाएगी। शहर में सभी जगह सीसीटीवी कैमरों की पैनी नजर हर व्यक्ति पर रहेगी ताकि किसी प्रकार की दुर्घटना या चोरी न हो सके। इसके अतिरिक्त विशेष तौर पर भारी पुलिस बल भी तैनात किया जाएगा ताकि लोगों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
नगर पालिका चेयरमैन आशीष चक्रपाणि ने कहा कि शहर में सबसे पहले सफाई व्यवस्था पर फोकस रहेगा। लोगों के आगमन और भीड़ को मद्देनजर रखते हुए सभी प्रकार की तैयारियां पहले ही पूरी कर ली जानी चाहिए। सफाई व्यवस्था के साथ-साथ पब्लिक वाटर कूलर में स्वच्छ पेयजल का होना बेहद अनिवार्य है। स्वच्छ पेयजल की जांच समय-समय पर करते रहना चाहिए क्योंकि पीने का पानी ज्यादा इस्तेमाल होने वाला पेय पदार्थ है।
एसडीएम अनिल कुमार दून ने कहा कि मेले में ट्रैफिक व्यवस्था के लिए आठ पार्किंग प्वाइंट पिहोवा में निर्धारित किए गए हैं जिसमें पुलिस विभाग के कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाएगी।