फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Ladwa will become a model assembly constituency, government is preparing a plan to develop it: Chief Minister

लाडवा बनेगा मॉडल विधानसभा क्षेत्र, विकसित करने के लिए सरकार तैयार कर रही योजना : मुख्यमंत्री

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 27 Nov 2024 01:50 AM IST
विज्ञापन
Ladwa will become a model assembly constituency, government is preparing a plan to develop it: Chief Minister
लाडवा। गांव मथाना में आयोजित कार्यक्रम को संबो​धित करते मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी। विज्ञप्ति
कुरुक्षेत्र/ लाडवा। लाडवा विधानसभा क्षेत्र को मॉडल विधानसभा के रूप में विकसित किया जाएगा। इसके लिए सरकार योजना बना रही है। हर गांव और वार्डों के लोगों के सुझावों के अनुसार विकास किया जाएगा और यहां के नागरिकों की सभी सामूहिक मांगों को सबसे पहले पूरा किया जाएगा। यह घोषणा मुख्यमंत्री नायब सैनी ने की। वे मंगलवार को देर सायं गांव मथाना के सामुदायिक केंद्र व लाडवा में लाल सड़क पर आयोजित धन्यवाद कार्यक्रमों में बोल रहे थे। इससे पहले मुख्यमंत्री का गांव मथाना पहुंचने पर ग्राम पंचायत सरपंच प्रतिनिधि रवि मथाना की तरफ से और लाडवा में नगरपालिका की अध्यक्ष साक्षी खुराना व अन्य लोगों की तरफ से स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री ने गांव मथाना के विकास के लिए 21 लाख रुपए देने की घोषणा के साथ ही कहा कि लाडवा व मथाना की सभी मांगों को पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि लाडवा क्षेत्र के लोगों ने मौका दिया तो उन्हें प्रदेश के लोगों की सेवा करने की उन्हें दूसरी बार और प्रदेश सरकार को तीसरी बार सेवा करने का अवसर मिला है। अब सरकार नॉन स्टॉप गति से लाडवा के साथ-साथ प्रदेश का विकास करेगी। इस सरकार ने पिछले 10 वर्षों में समाज के अंतिम व्यक्ति की जरूरतों को जहन में रखकर योजनाएं बनाने का काम किया है। इस सरकार ने मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत 30-30 गज के 15430 प्लाॅट देने का काम किया है और अन्य योग्य प्रार्थियों को भी जल्द प्लाॅट की सौगात दी जाएगी। इस सरकार ने 70 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के हर श्रेणी के व्यक्ति को आयुष्मान योजना के तहत पांच लाख रुपए का निशुल्क इलाज व निशुल्क डायलिसिस की सुविधा भी प्रदान की है, जबकि पिछली सरकारों ने लोगों को लूटने का काम किया है।
विज्ञापन


इस मौके पर पशुधन डेयरी विकास बोर्ड के अध्यक्ष धर्मवीर मिर्जापुर, गणेश दत्त, भाजपा नेता जय भगवान शर्मा, भाजपा के जिला अध्यक्ष सुशील राणा,प्रदेश सचिव राहुल राणा, रवि बतान, पूर्व सरपंच अशोक कुमार, शक्ति केंद्र प्रमुख सतबीर, जसमेर, राजेश कुमार, रणजीत सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed