सिंगर निक जोनस के दुनियाभर में करोड़ों फैंस हैं। मगर कुछ साल पहले तक निक को भारत में कम ही लोग जानते थे। हालांकि, अब विदेशों के साथ-साथ भारत में भी सिंगर के ढेरों फैंस हैं। वजह सिर्फ एक- प्रियंका चोपड़ा। इसमें कोई दोहराय नहीं कि निक के बारे में इंडियन यूजर्स ने तब जानना शुरू किया, जब प्रियंका ने उनसे शादी की पर आज यहां निक के म्यूजिक और उनके गानों के भी कई फैंस हैं।
आज निक जोनस के 34वें जन्मदिन पर पढ़िए निक के जीवन के अब तक के सफर से जुड़ी 10 खास बातें...
2 of 9
निक जोनस
- फोटो : सोशल मीडिया
जोनस ब्रदर्स के नाम से पहचाने गए तीनों भाई
16 सितंबर 1992 में निक का जन्म निकोलस जेरी जोनस के रूप में अमेरिका में हुआ था। उनके पिता पॉल केविन जोनस पेशे से एक म्यूजिशियन थे। इसके साथ ही वह चर्च में गाते थे। निक की मां डेनिस मिलर जोनस साइन लैंग्वेज टीचर और सिंगर थीं। निक के अलावा इस परिवारे में निक के दो भाई जोए और केविन और एक छोटा भाई फ्रैंकी भी थे।
3 of 9
निक जोनस, जोइ जोनस
- फोटो : सोशल मीडिया
मां ने की हुनर की पहचान
निक जोनस को बचपन से ही घर पर संगीतमय माहौल मिल रहा था। माता-पिता को गाते देख उनमें काफी कम उम्र से सुरों का समझ आ गई थी। छह साल की उम्र में निक की मां डेनिस ने ब्यूटी पॉर्लर में निक को गाते सुना। इसके बाद उन्होंने बेटे की इस कला को दर्शकों तक पहुंचाने का निश्चय किया।
4 of 9
2008 में ग्रैमी के दौरान निक जोनस अपने भाइयों के साथ
- फोटो : सोशल मीडिया
कम उम्र मे मिला ग्रैमी
साल 2005 में निक जोनस, जोए और केविन के साथ मिलकर अपना बैंड बनाया। तीन साल बाद 2008 में इस बैंड के गाने ‘इट्स अबाउट टाइम’, ‘जोनस ब्रदर्स’ और ‘हैप्पिनेस बिगेन्स’ हिट एल्बम रिलीज हुए। बैंड को बेस्ट न्यू आर्टिस्ट का ग्रैमी अवॉर्ड नॉमिनेशन मिला।
5 of 9
निक जोनस गर्लफ्रैंड्स के साथ
- फोटो : सोशल मीडिया
चौदह साल की उम्र में डेटिंग
- 2006 में निक जोनस ने ‘हैना मैंटेना’ नाम के शो में एक्टिंग की। इसी दौरान वो एक्ट्रेस माइली सायरल से मिले। 14 साल की उम्र में निक को उनसे प्यार हो गया।
- 2008 में सेलिना गोमेज को एक शो के दौरान मिले थे। इसके बाद दोनों ने डेट करना शुरू किया। सेलिना एक म्यूजिक वीडियो में भी जोनस के साथ नजर आ चुकी हैं।
- 2021 में मॉडल डेल्टा गुडरेम को सिंगर ने डेट करना शुरू कर दिया। डेल्टा निक से उम्र मे 11 साल बड़ी थीं। यह रिश्ता 10 महीने चला और फिर खत्म हो गया।
- 2013 में ओलीविया कल्पो से निक की मुलाकात हुई। यह रिश्ता लगभग दो साल चला। मगर उसके बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया।