फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Lack of information is becoming a hindrance for admission in integrated course, students are disappointed

Kurukshetra News: इंटीग्रेटेड कोर्स में दाखिला के लिए जानकारी का अभाव बन रहा बाधा, छात्र निराश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 07 Jul 2025 01:35 AM IST
विज्ञापन
Lack of information is becoming a hindrance for admission in integrated course, students are disappointed
कुरुक्षेत्र। हेल्प डेस्क पर विद्या​​र्थियों को जानकारी देते दासफी सदस्य। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कुरुक्षेत्र। कुवि के इंस्टीट्यूट ऑफ इंटिग्रेटेड एंड ऑनर्स स्टडीज (आईआईएचएस) में चल रही दाखिला प्रक्रिया में विद्यार्थियों के मार्गदर्शन के लिए छात्र संगठन डॉ. आंबेडकर स्टूडेंट फ्रंट ऑफ इंडिया (दासफी) की ओर से थर्ड गेट और आईआईएसएस के मुख्य द्वार पर हेल्प डेस्क लगाया गया। उन्होंने बताया कि इसमें अधिकतर समस्याएं बीए,बीएड इंटीग्रेटेड कोर्सेज में दाखिला के लिए आ रही हैं। जानकारी के अभाव में दाखिला के लिए किया गया आवेदन अब बाधा बन रहा है, जिससे कई विद्यार्थी निराश हैं।
दासफी के अध्यक्ष सिमरन मुंडे ने बताया कि पिछले साल की तरह इस साल भी इंटीग्रेटेड कोर्स में छात्र जानकारी के अभाव में दाखिला लेने से वंचित रह रहे है, क्योंकि बीए, बीएड के लिए के दाखिला फार्म में आईटीईपी का स्कोर लगना था, जिसकी परीक्षा मार्च में आयोजित हुई थी। इसकी जानकारी के अभाव में हजारों छात्रों के फार्म गलत भरे गए ओर फीस भी कटी। हेल्प डेस्क पर ऐसे सैकड़ो छात्र आ रहे हैं, जिसमे छात्रों ने यह एग्जाम नहीं दिया है। ऐसे में उनका साल खराब होता नजर आ रहा है। उन्होंने प्रशासन से भी निवेदन किया है कि वह पूर्ण जानकारी अपनी वेबसाइट पर इस इंटीग्रेटेड कोर्स से संबंधित उपलब्ध करवाए ताकि आगे किसी ओर को यह समस्या का सामना ना करना पड़े।
विज्ञापन



कुवि में आसपास के क्षेत्रों और दूरदराज के क्षेत्रों से विभिन्न कोर्सों में दाखिला प्रक्रिया के लिए विद्यार्थी कैंपस में पहुंच रहे हैं। हेल्प डेस्क के द्वारा विद्यार्थियों को दाखिला प्रक्रिया के सही स्थान पर पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है। विद्यार्थियों को फीस भरने, काउंसलिंग और हॉस्टल तक की प्रक्रिया के बारे में भी जानकारी दी जा रही है। निराश विद्यार्थियों का कहना है कि उनके पास आईटीईपी का स्कोर की परीक्षा की कोई जानकारी नहीं थी, जिस कारण वह आवेदन के बाद मेरिट लिस्ट के इंतजार में रहे और किसी और कोर्स में भी आवेदन नहीं किया। हेल्प डेस्क पर उपाध्यक्ष अभिषेक कुंडु, महासचिव गौरव मेहरा, साहिल,आदित्य, हरविंदर ,नसीब, पलक, एडवोकेट अमनदीप सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed