फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Kurukshetra University starts new course in Semiconductor Electronics and IT

Kurukshetra News: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में सेमीकंडक्टर इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी का नया कोर्स शुरू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 22 May 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
Kurukshetra University starts new course in Semiconductor Electronics and IT
कुरुक्षेत्र। केयू इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग । संस्थान - फोटो : Archive
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग ने नए सत्र के लिए बीएससी (सेमीकंडक्टर इलेक्ट्रॉनिक्स व इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी) (एईडीपी) नया स्नातक पाठ्यक्रम शुरू किया है। यह कोर्स 40 सीटों वाला रहेगा। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और इच्छुक अभ्यर्थी 21 जून तक आवेदन कर सकेंगे। पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए अभ्यर्थी का 12वीं कक्षा में भौतिक विज्ञान और गणित विषयों के साथ उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। आवेदन विश्वविद्यालय के आईयूएमएस पोर्टल के माध्यम से किए जा सकते हैं।
विज्ञापन


इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग के अध्यक्ष प्रो. मुकेश कुमार ने बताया कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और सेमीकंडक्टर तकनीक तेजी से औद्योगिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। ऐसे में यह पाठ्यक्रम विद्यार्थियों को भविष्य की तकनीकी चुनौतियों और रोजगार के अवसरों के लिए तैयार करेगा। उन्होंने कहा कि कोर्स में सेमीकंडक्टर टेक्नोलॉजी, इलेक्ट्रॉनिक्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे आधुनिक विषयों का समावेश किया गया है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि पाठ्यक्रम को उद्योग आधारित कौशल और व्यावहारिक अनुभव को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। यह कार्यक्रम अनहाइब्रिड लर्निंग मॉडल पर आधारित होगा। कोर्स के तीसरे वर्ष यानी पांचवें और छठे सेमेस्टर में विद्यार्थियों के लिए उद्योगों में इंटर्नशिप अनिवार्य रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूनतम 12 हजार रुपये प्रतिमाह स्टाइपेंड दिया जाएगा : विभागाध्यक्ष

विभागाध्यक्ष प्रो. मुकेश कुमार ने कहा कि इंटर्नशिप के दौरान विद्यार्थी औद्योगिक संस्थानों में कार्य करते हुए व्यावहारिक अनुभव प्राप्त करेंगे और साथ ही अपनी पढ़ाई भी जारी रख सकेंगे। इस दौरान विद्यार्थियों को न्यूनतम 12 हजार रुपये प्रतिमाह स्टाइपेंड भी दिया जाएगा। इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग भारत सरकार के सेमीकंडक्टर मिशन का हिस्सा है और सेमीकंडक्टर चिप निर्माण के लिए प्रशिक्षित मानव संसाधन तैयार करने के लिए वित्तीय अनुदान प्राप्त कर रहा है। विभाग वर्तमान में सेमीकंडक्टर चिप विकसित करने की परियोजना पर भी कार्य कर रहा है।

कुरुक्षेत्र। केयू इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग । संस्थान

कुरुक्षेत्र। केयू इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग । संस्थान- फोटो : Archive

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed