फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Kurukshetra University: Schedule and Process for Admission in UG and PG Courses KUK

Kurukshetra University: PG कोर्स में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षाएं 20 जून से, जानिए आवेदन का पूरा शेड्यूल

Sat, 03 Jun 2023 09:32 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sat, 03 Jun 2023 09:32 PM IST
सार

एमएससी पर्यावरण विज्ञान, एमएससी माइक्रोबायोलॉजी तथा एमएससी अप्लाईड जियोफिजिक्स में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा 20 जून को, एलएलबी प्रोफेशनल की प्रवेश परीक्षा 21 जून को होगी।

विज्ञापन
Kurukshetra University: Schedule and Process for Admission in UG and PG Courses KUK
डेमो - फोटो : डेमो

विस्तार

कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय द्वारा शैक्षणिक सत्र 2023-24 में पीजी कोर्स व यूजी एंड इंटीग्रेटिड प्रोग्राम्स में ऑनलाइन दाखिला प्रक्रिया एक जून से शुरू हो चुकी है, जिसमें ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 15 जून निर्धारित की गई है। दाखिला प्रक्रिया को लेकर विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर एडमिशन के लिए अलग से लिंक बनाया गया है। विभिन्न शिक्षण विभागों के पीजी प्रोग्राम्स में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षाएं 20 जून से आयोजित की जाएंगी।

विज्ञापन


एमएससी पर्यावरण विज्ञान, एमएससी माइक्रोबायोलॉजी तथा एमएससी अप्लाईड जियोफिजिक्स में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा 20 जून को, एलएलबी प्रोफेशनल की प्रवेश परीक्षा 21 जून को होगी। एमबीए बजटिड व एसएफएस तथा एमएससी कंप्यूटर साइंस साफ्टवेयर व एमएससी की कॉमन प्रवेश परीक्षा 21 जून को होगी।
विज्ञापन


विश्वविद्यालय के लोक संपर्क विभाग के उप-निदेशक डॉ. दीपक राय बब्बर ने बताया कि एमएससी केमिस्ट्री, मैथ, फिजिक्स, जूलॉजी व फोरेंसिक साइंस में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा 22 जून को तथा एमए इतिहास, राजनीतिक शास्त्र, डिफेंस स्ट्रेटिजिक्स स्टडीज के लिए प्रवेश परीक्षा 23 जून को होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीलिब, एमलिब, एलएलएम, एमए मनोविज्ञान, लोक प्रशासन के लिए प्रवेश परीक्षा 24 जून को, एमएसडब्ल्यू, एमए अंग्रेजी, एमकॉम के लिए प्रवेश परीक्षा 25 जून को तथा एमए जनसंचार एवं मॉस कम्यूनिकेशन व एमए मास कम्युनिकेशन की कॉमन प्रवेश परीक्षा 26 जून को आयोजित होगी।

एमए एआईएच, एमएससी स्टैटिक्स के लिए प्रवेश परीक्षा 26 जून को, एमए समाज शास्त्र, एमए वूमेनस स्टडीज, एमएससी ग्राफिक्स, एनिमेशन एंड मल्टीमीडिया के लिए प्रवेश परीक्षा 27 जून को तथा एमटीटीएम, एमएचएम एंड सिटी के लिए कॉमन प्रवेश परीक्षा 28 जून को होगी।

डॉ. दीपक राय बब्बर ने बताया कि शारीरिक शिक्षा प्रोग्राम्स में बीपीएड, एमपीएड तथा योगा के लिए प्रवेश परीक्षा 28 जून को, एम फार्मेसी व एमए फिलॉसफी में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा 29 जून को, एमए अर्थशास्त्र व एमए बिजनेस अर्थशास्त्र के लिए कॉमन प्रवेश परीक्षा 29 जून को होगी।

एमए फाइन आर्ट्स, एमएफए तथा एमए म्यूजिक वोकल व इंस्ट्ररूमेंटल के लिए प्रवेश परीक्षा 30 जून को आयोजित होगी। एमए संस्कृत, हिन्दी, पंजाबी व एमएसी प्रिंटिंग ग्राफिक्स एंड पैकेजिंग टेक्नोलॉजी के लिए प्रवेश परीक्षा एक जुलाई, एमएससी बायोकेमिस्ट्री, बायोटेक्नोलॉजी, बॉटनी, इलेक्ट्रॉनिक्स साइंस, अप्लाइड जियोलॉजी तथा जियोग्राफी के लिए प्रवेश परीक्षा दो जुलाई को, एमएससी गृह विज्ञान फूड न्यूट्रीशियन एंड डॉयटिक्स, ह्यूमन डेवलपमेंट तथा एमए एजुकेशन के लिए प्रवेश परीक्षा तीन जुलाई को तथा बीएड स्पेशल वीआई व एमएड स्पेशल वीआई में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा चार जुलाई को आयोजित होगी। उन्होंने बताया कि एमएड में दाखिले के लिए शेड्यूल बाद में जारी किया जाएगा।


यूजी इंटीग्रेटिड प्रोग्राम्स के लिए प्रवेश परीक्षा 21 व 22 को
केयू में यूजी इंटीग्रेटिड प्रोग्राम्स के तहत एमबीए पंचवर्षीय तथा बीबीए ऑनर्स में दाखिले के लिए कॉमन प्रवेश परीक्षा 21 जून को आयोजित होगी। बीए एलएलबी के लिए प्रवेश परीक्षा 21 जून को आयोजित होगी। बैचलर ऑफ फाइन आर्ट्स तथा मेमोरी ड्राइंग प्रैक्टिकल के लिए प्रवेश परीक्षा 22 जून को आयोजित की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed