{"_id":"6261c24f417eeb564a3ea6da","slug":"kurukshetra-university-has-prepared-a-video-jingle-about-shri-guru-tegh-bahadur-ji-s-bani-kurukshetra-news-knl1057009144","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्री गुरु तेग बहादुर जी की बाणी को लेकर कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय ने तैयार किया वीडियो जिंगल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्री गुरु तेग बहादुर जी की बाणी को लेकर कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय ने तैयार किया वीडियो जिंगल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानीपत में 24 अप्रैल को श्री गुरु तेग बहादुर जी का 400 वां प्रकाशोत्सव धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। प्रकाशोत्सव के संबंध में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की तरफ से एक वीडियो जिंगल तैयार किया गया है। इस वीडियो जिंगल का शीघ्र ही लोकार्पण भी किया जाएगा। ये जानकारी विश्वविद्यालय के कुलपति सोमनाथ सचदेवा ने दी। उन्होंने कहा कि श्री गुरु तेग बहादुर जी के 400 वें प्रकाशोत्सव में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की युवा पीढ़ी भी शिरकत करेगी। उन्होंने बताया कि कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के संगीत विभाग के विशेष प्रयासों से श्री गुरु तेग बहादुर जी की बाणी और शब्दों को लेकर वीडियो जिंगल तैयार किया गया है। यह वीडियो जिंगल करीब एक मिनट का है। इस वीडियो से सभी लोग श्री गुरु तेग बहादुर जी की बाणी को सुन पाएंगे।
विश्वविद्यालय की तरफ से वीडियो जिंगल के साथ-साथ कुरुक्षेत्र की पावन धरा पर सिख गुरुओं के पहुंचने के इतिहास पर एक बुकलेट तैयार की गई है। इस बुकलेट में कुरुक्षेत्र की धरा पर पांव रखने वाले सभी सिख गुरुओं के इतिहास, गुरुद्वारों के चित्र का बारीकी से उल्लेख किया गया है। यह बुकलेट भी युवा पीढ़ी के साथ-साथ आम लोगों के लिए ज्ञानवर्धक होगी। इस बुकलेट के माध्यम से लोगों को यह जानने का अवसर मिलेगा कि किस-किस समय और कौन-कौन से गुरु कुरुक्षेत्र की पावन धरा पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि इस वीडियो जिंगल और बुकलेट को शीघ्र ही लोगों को समर्पित किया जाएगा।